{"_id":"638fa5a4ab743940d76678ae","slug":"jammu-kashmir-news-jammu-city-news-jmu2738565180","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu Kashmir Weather: करवट बदलेगा मौसम, 9 दिसंबर को बारिश-बर्फबारी के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu Kashmir Weather: करवट बदलेगा मौसम, 9 दिसंबर को बारिश-बर्फबारी के आसार
Wed, 07 Dec 2022 12:44 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
Updated Wed, 07 Dec 2022 12:44 PM IST
सार
मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार नौ दिसंबर को कई इलाकों खासतौर से कश्मीर संभाग के पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी होने के आसार हैं। जम्मू में भी कई पर्वतीय क्षेत्रों में हिमपात हो सकता है।
विज्ञापन
जम्मू में मौमस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पिछले कई दिनों से प्रदेश में शुष्क बना हुआ मौसम आठ दिसंबर से करवट बदलेगा। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार नौ दिसंबर को कई इलाकों खासतौर से कश्मीर संभाग के पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी होने के आसार हैं। जम्मू में भी कई पर्वतीय क्षेत्रों में हिमपात हो सकता है। मैैदानी इलाकों में बारिश की संभावना बनी हुई है।
विज्ञापन
वहीं मंगलवार को प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में मौसम साफ रहा। हालांकि सुबह और रात के समय कड़ाके की ठंड रही। तापमान की बात करें तो गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान माइनस 3.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है। श्रीनगर में अधिकतम तापमान 10.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान माइनस 2.2 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया है। जम्मू में दिन का अधिकतम तापमान 23.7 और न्यूनतम तापमान 7.3 डिग्री, श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में दिन का अधिकतम तापमान 20.6 और न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
पहलगाम माइनस 3.8 डिग्री तापमान के साथ सबसे ठंडा
कश्मीर घाटी में भीषण ठंड का प्रकोप जारी है। इसके चलते लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग के अधिकारी के मुताबिक घाटी में पारा जमाव बिंदू से नीचे चला गया है। पहलगाम में दिन का अधिकतम तापमान 11.0 और न्यूनतम तापमान माइनस 3.8 डिग्री दर्ज किया गया। जोकि प्रदेश का सबसे ठंडा स्थान रहा। घाटी के प्रवेश द्वार काजीगुंड में न्यूनतम तापमान माइनस 2.2 डिग्री, कोकेरनाग में न्यूनतम तापमान माइनस 0.8 डिग्री, कुपवाड़ा में तापमान माइनस 2.7 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन