{"_id":"6351b57dd7a35728f0329e5d","slug":"jammu-kashmir-news-jammu-city-news-jmu270670758","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu University: फ्रैंच-उर्दू- कंप्यूटर सीखने का मौका, जम्मू विवि करवाएगा अल्पकालीन कोर्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu University: फ्रैंच-उर्दू- कंप्यूटर सीखने का मौका, जम्मू विवि करवाएगा अल्पकालीन कोर्स
Fri, 21 Oct 2022 02:50 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
Updated Fri, 21 Oct 2022 02:50 PM IST
सार
उर्दू कोर्स में दाखिले के लिए स्नातक पास अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे। उनसे तीन महीने की 1200 रुपये फीस ली जाएगी। अंग्रेजी स्पीकिंग कोर्स की 2400 रुपये फीस होगी। स्नातक पास अभ्यर्थी आवेदन करने के योग्य हैं।
विज्ञापन
Jammu University
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जम्मू विश्वविद्यालय का जीवन पर्यंत विभाग विभिन्न विषयों में अल्पकालीन कोर्स करवाएगा। प्रत्येक कोर्स में बारहवीं और स्नातक के मेरिट के आधार पर 15 छात्रों को दाखिला मिलेगा। 120 रुपये शुल्क जमा करवा कर छात्रों को पंजीकरण करवाना होगा। उसके बाद विभाग दाखिले के लिए छात्रों की मेरिट सूची तैयार करेगा।
जानकारी के अनुसार आवेदन पत्र के साथ आवेदनकर्ताओं को अंकतालिका और पासपोर्ट फोटोग्राफ देना होगा। उर्दू कोर्स में दाखिले के लिए स्नातक पास अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे। उनसे तीन महीने की 1200 रुपये फीस ली जाएगी। अंग्रेजी स्पीकिंग कोर्स की 2400 रुपये फीस होगी। स्नातक पास अभ्यर्थी आवेदन करने के योग्य हैं। उर्दू में एडवांस डिप्लोमा के लिए 1200 रुपये फीस होगी। बारहवीं पास अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।
वहीं, फ्रैंच भाषा के कोर्स की फीस 1200 रुपये होगी। बारहवीं पास छात्र आवेदन कर सकते हैं। बेसिक कोर्स इन कंप्यूटर के लिए भी 1200 रुपये फीस है। आवेदनकर्ता की शैक्षणिक योग्यता बारहवीं पास रखी गई है। जर्मनी भाषा के लिए 1200 रुपये शुल्क है। इस तरह अन्य भी कई कोर्स हैं, जिनके लिए अलग-अलग शैक्षणिक योग्यताएं रखी गई हैं। योग्य अभ्यर्थी वीरवार के बाद पंद्रह दिनों के भीतर आवेदन कर सकेंगे।