फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Committee to review the transfer policy of reserved category employees jammu kashmir

Jammu Kashmir: आरक्षित वर्ग के कर्मचारियों की तबादला नीति की समीक्षा के लिए कमेटी गठित

Fri, 21 Oct 2022 03:00 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो Updated Fri, 21 Oct 2022 03:00 PM IST
सार

कमेटी को समयबद्ध तरीके से काम करने और अपनी रिपोर्ट चरणबद्ध तरीके से सरकार को सौंपने के लिए कहा गया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासनिक विभाग के सचिव डॉ. पीयूष सिंगला ने आदेश जारी किया।

विज्ञापन
Committee to review the transfer policy of reserved category employees jammu kashmir
Jammu Protest (File) - फोटो : निखिल मेहता

विस्तार

जम्मू कश्मीर प्रदेश सरकार ने आरक्षित वर्ग के कर्मचारियों की तबादला नीति और इससे जुड़े विभिन्न मुद्दों की समीक्षा के लिए कमेटी का पुनर्गठन किया है। उच्च शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव रोहित कंसल को समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। समाज कल्याण विभाग के आयुक्त सचिव, मंडलायुक्त कश्मीर और मंडलायुक्त जम्मू को समिति में सदस्य बनाया गया है।
विज्ञापन


सामान्य प्रशासनिक विभाग के सचिव और विधि व संसदीय मामलों के विभाग के सचिव को भी समिति में सदस्य बनाया गया है। कमेटी को समयबद्ध तरीके से काम करने और अपनी रिपोर्ट चरणबद्ध तरीके से सरकार को सौंपने के लिए कहा गया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासनिक विभाग के सचिव डॉ. पीयूष सिंगला ने आदेश जारी किया।
विज्ञापन


जम्मू संभाग में तबादले की मांग को लेकर कश्मीर में कार्यरत आरक्षित वर्ग के कर्मचारियों करीब पांच महीनों से जम्मू में घरना दे रहे हैं। शहर के अंबेडकर चौक पर धरने पर बैठे कर्मचारियों का कहना है कि टारगेट किलिंग ने ऐसे हालात बनाए कि वे कश्मीर छोड़ जम्मू आने पर मजबूर हुए हैं। कश्मीर में वे खुद को और उनके परिजनों के जीवन को सुरक्षित नहीं महसूस करते है। इसलिए वे सरकार से उपयुक्त व्यापक स्थानांतरण नीति बनाने की मांग कर रहे हैं। उनकी स्पष्ट मांग है कि कश्मीर से बाहर उन्हें जम्मू संभाग में ट्रांसफर किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed