{"_id":"634f0c29d0a6f6516373a275","slug":"jammu-kashmir-news-jammu-city-news-jmu270511090","type":"story","status":"publish","title_hn":"आतंकियों का समर्थन करते रहे हैं फारूक : चुग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आतंकियों का समर्थन करते रहे हैं फारूक : चुग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग ने कश्मीर में यूटी के दो गैर स्थानीय श्रमिकों की आतंकियों द्वारा हत्या की निंदा करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. फारूक अब्दुल्ला पर कटाक्ष किया है। उन्होंने कहा कि डॉ. फारूक के आतंकियों और अलगाववादियों के समर्थन में बार बार बयान उनकी मंशा को दर्शाता है।
चुग ने कहा कि वर्ष 1989 में डॉ. फारूक अब्दुल्ला ने कांग्रेस पार्टी के साथ जम्मू कश्मीर में आतंकवाद को बढ़ावा देने का काम किया। वह हमेशा आतंकियों के समर्थन में रहे हैं। उनके राष्ट्र विरोधी रुख ने जम्मू कश्मीर को अतीत में बहुत नुकसान पहुंचाया है। उनके कार्यकाल में हजारों पंडितों का विस्थापन हुआ। सैकड़ों को आतंकियों ने मार डाला। दुष्कर्म के मामले हुए, तब भी अब्दुल्ला जैसे लोगों ने हिंसा का समर्थन करने वाली स्थिति को चुपचाप देखा। अब्दुल्ला और मुफ्ती सिर्फ सत्ता पर काबिज होना चाहते थे और अनुच्छेद 370 के हटने के बाद से ही दोनों नाराज हैं। चुग ने कहा कि जम्मू कश्मीर ने प्रधानमंत्री के नेतृत्व में विकास और प्रगति के नए युग में प्रवेश किया है। अब्दुल्ला और मुफ्ती के नापाक खेल का अब जम्मू कश्मीर में कोई खरीदार नहीं है।