फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir Weather news Winter knocked after rain

Jammu Kashmir Weather: बारिश के बाद सर्दी ने दी दस्तक, आज कुछ हिस्सों में फिर बरस सकते हैं बादल

Tue, 11 Oct 2022 01:06 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो Updated Tue, 11 Oct 2022 01:06 PM IST
सार

मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार मंगलवार को जम्मू और कश्मीर के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। 

विज्ञापन
Jammu Kashmir Weather news Winter knocked after rain
Jammu Weather - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू शहर में मंगलवार को मौसम साफ बना हुआ है। हालांकि मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश के कुछ हिस्सों में आज बारिश हो सकती है। इससे पहले सोमवार को जम्मू समेत कई जिलों में बारिश के साथ सर्दी ने दस्तक दी है। जम्मू में तड़के बारिश के बाद दिनभर बादल छाए रहे। संभाग के कई जिलों में दिन का तापमान सामान्य से 5 से 6 डिग्री तक गिर गया है।
विज्ञापन


कश्मीर में भी रात के साथ दिन में ठंडक बढ़ी है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार मंगलवार को जम्मू और कश्मीर के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। जम्मू में सोमवार की शुरुआत हल्की बारिश के साथ हुई। यहां दिन भर बादल छाए रहने से लग रहा था कि इंद्रदेव मेहरबान होंगे, लेकिन शाम तक बारिश नहीं हुई। यहां 0.4 मिलीमीटर बारिश के साथ दिन का तापमान सामान्य से 5.8 डिग्री गिरकर 26.6 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 19.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन


बनिहाल में 9.1 मिलीमीटर बारिश के साथ दिन का तापमान 20.2, बटोत में 11.8 मिलीमीटर बारिश के साथ दिन का तापमान 19.1 और कटड़ा में 50.6 मिलीमीटर बारिश के साथ दिन का तापमान सामान्य से 5.6 डिग्री गिरकर 23.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कश्मीर में साफ मौसम के बीच राजधानी श्रीनगर में दिन का तापमान सामान्य से थोड़ा गिरकर 23.8, पहलगाम में 20.3 और गुलमर्ग में 13.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह में दिन का तापमान 16.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिवाली पर ठंड का अहसास बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जम्मू कश्मीर: जीएमसी राजोरी में नर्सिंग स्टाफ से मारपीट, तकनीकी सहायक निलंबित, कर्मियों का 7 घंटे तक प्रदर्शन

Jammu City: मेयर, डिप्टी मेयर के चुनाव की अधिसूचना इसी सप्ताह, भाजपा के चार उम्मीदवारों की सूची में ये नाम शामिल
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed