{"_id":"634487de0645347320301a95","slug":"jammu-kashmir-news-jammu-city-news-jmu2698947114","type":"story","status":"publish","title_hn":"Congress President Election: मल्लिकार्जुन खरगे के बाद शशि थरूर आ सकते हैं जम्मू कश्मीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Congress President Election: मल्लिकार्जुन खरगे के बाद शशि थरूर आ सकते हैं जम्मू कश्मीर
Tue, 11 Oct 2022 04:26 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
Updated Tue, 11 Oct 2022 04:26 PM IST
सार
प्रदेशाध्यक्ष विकार रसूल वानी ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के उम्मीदवार शशि थरूर का जम्मू कश्मीर में आना प्रस्तावित है, लेकिन अभी शेड्यूल फाइनल नहीं हुआ है।
विज्ञापन
शशि थरूर
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आल इंडियन कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव के लिए उम्मीदवार मल्लिकार्जुन खरगे के बाद शशि थरूर जम्मू कश्मीर आ सकते हैं। पार्टी हाईकमान की ओर से प्रदेश नेतृत्व को उम्मीदवारों के स्वागत की तैयारी के लिए कहा गया है। हालांकि थरूर का अभी कार्यक्रम फाइनल नहीं हुआ है। राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए 17 अक्तूबर को चुनाव होना है।
विज्ञापन
प्रदेशाध्यक्ष विकार रसूल वानी ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के उम्मीदवार शशि थरूर का जम्मू कश्मीर में आना प्रस्तावित है, लेकिन अभी शेड्यूल फाइनल नहीं हुआ है। मल्लिकार्जुन खरगे बीते रविवार को जम्मू कश्मीर के दौरे पर थे। उन्होंने पहले श्रीनगर में और दोपहर जम्मू में कांग्रेस नेताओं से मुलाकात की। उन्होंने पार्टी अध्यक्ष के चुनाव के लिए कांग्रेस नेताओं का समर्थन मांगा था। साथ ही प्रदेश के डेलिगेट संग विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की थी।
विज्ञापन
पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए 17 अक्तूबर को चुनाव होंगे और 19 अक्तूबर को नतीजे आएंगे। इस चुनाव में खरगे और शशि थरूर उम्मीदवार हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के लिए जम्मू कश्मीर से प्रदेश कांग्रेस के 339 डेलिगेट मतदान करेंगे। इसमें श्रीनगर और जम्मू पार्टी मुख्यालय में बैलेट बॉक्स के माध्यम से मतदान होगा।
विज्ञापन
खुफिया रिपोर्ट: कश्मीर ही नहीं, जम्मू में भी तैयार किए जा रहे हाइब्रिड आतंकी, सोशल मीडिया से बढ़ा रहे नेटवर्क