फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Intelligence report: Hybrid terrorists being prepared in Jammu also

खुफिया रिपोर्ट: कश्मीर ही नहीं, जम्मू में भी तैयार किए जा रहे हाइब्रिड आतंकी, सोशल मीडिया से बढ़ा रहे नेटवर्क

Tue, 11 Oct 2022 02:09 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 11 Oct 2022 02:09 AM IST
सार

पूर्व डीजीपी एसपी वैद के मुताबिक जम्मू संभाग के उधमपुर, कठुआ, सांबा, डोडा, रामबन, राजोरी, पुंछ जैसे इलाकों में किसी समय आतंकवाद रहा है। संभाग के माहौल को खराब करने के लिए ऐसे आतंकियों को तैयार किया जा रहा है।

विज्ञापन
Intelligence report: Hybrid terrorists being prepared in Jammu also
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीमा पार बैठे आतंकी संगठन सिर्फ कश्मीर में ही नहीं, बल्कि जम्मू संभाग में भी हाइब्रिड आतंकी तैयार कर रहे हैं। सोशल मीडिया के जरिए इनको कट्टरता का पाठ पढ़ाकर आतंकी वारदातों को अंजाम देने के लिए तैयार किया जा रहा है। पिछले 6 महीनों पर नजर दौड़ाई जाए तो साफ दिखता है कि जम्मू संभाग में इन आतंकियो से आतंकी वारदातों को अंजाम दिलाया गया। 

विज्ञापन


रियासी में पकड़ा गया आतंकी तालिब हुसैन, जम्मू के खटीकां तालाब में पकड़ा आतंकी फैजल मुनीर, कठुआ के मलाड़ में पकड़ा जाकिर हुसैन, उधमपुर के बसंतगढ़ का आतंकी खुबैब, कठुआ के हरियाचक से पकड़ा हबीब, सांबा से पकड़े आतंकी मियां सुहेल को पिछले 6 महीनों से 2 साल के बीच तैयार किया गया।
विज्ञापन


इन आतंकियों ने राजोरी, उधमपुर, कटड़ा, कोटरंका, कंडी में संदिग्ध धमाकों को अंजाम दिया। पूर्व डीजीपी एसपी वैद कहते हैं कि जम्मू संभाग के उधमपुर, कठुआ, सांबा, डोडा, रामबन, राजोरी, पुंछ जैसे इलाकों में किसी समय आतंकवाद रहा है। संभाग के माहौल को खराब करने के लिए ऐसे आतंकियों को तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए पुलिस, सेना के खुफिया विंग और अन्य खुफिया एजेंसियों को ठीक उसी तरह काम करना होगा, जैसे कश्मीर में किया जाता है। युवाओं पर नजर रखनी होगी और पाकिस्तान द्वारा सोशल मीडिया के जरिए युवाओं से होने वाले संपर्क को तोड़ना होगा। 

क्या हैं हाइब्रिड आतंकी

पाकिस्तान में बैठे आतंकी हैंडलर सोशल मीडिया के जरिये उक्त लोगों से जुड़े। इनको कट्टरता का पाठ पढ़ाया। इनसे आतंकी वारदातों को अंजाम दिलाया। आतंकी वारदातों को अंजाम देने के बाद यह लोग सामान्य जिंदगी बिताने लगे। ऐसा ही हाइब्रिड आतंकी करते हैं।



यह लोग आतंकी वारदातों को अंजाम देते हैं। वारदातों के बाद सामान्य जिंदगी बिताने लगते हैं। सूत्रों का कहना है कि पाकिस्तान में बैठे हैंडलर जम्मू, सांबा, कठुआ, उधमपुर, राजोरी, पुंछ, डोडा, किश्तवाड़, रामबन के युवाओं को कट्टरता का पाठ पढ़ाकर उनको आतंकी बना रहे हैं। ऐसा जानबूझ कर किया जा रहा है, ताकि जम्मू संभाग में आतंकी वारदातें कर माहौल बिगाड़ा जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed