{"_id":"63408b9c688f3708aa5c2150","slug":"jammu-kashmir-news-jammu-city-news-jmu26969064","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू में अग्निवीर भर्ती रैली का आगाज, पहले दिन सांबा जिले के युवा दौड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू में अग्निवीर भर्ती रैली का आगाज, पहले दिन सांबा जिले के युवा दौड़े
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। जम्मू में पहली बार अग्निवीर योजना के तहत शुक्रवार को भर्ती रैली का आगाज हो गया। सुजवां के जोरावर स्टेडियम में पहले दिन सांबा जिले के युवाओं ने भाग लिया। रात से ही युवा भर्ती के लिए पहुंचना शुरू हो गए थे। सुबह सेना, जिला प्रशासन, जम्मू-कश्मीर पुलिस और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की उपस्थिति में जोनल भर्ती अधिकारी द्वारा झंडी दिखाकर रैली को शुरू करवाया गया।
भर्ती रैली 22 अक्तूबर तक चलेगी। यह रैली 10 जिलों के इच्छुक युवाओं के लिए आयोजित की जा रही है। इसमें सांबा, कठुआ, जम्मू, उधमपुर, राजोरी, पुंछ, रियासी, रामबन, डोडा और किश्तवाड़ के युवा भाग लेंगे। इस भर्ती रैली में उम्मीदवारों को अग्निपथ योजना के तहत भारतीय सेना में अग्निवीर के रूप में नामांकित किया जाएगा। इस रैली को सफल बनाने के लिए भारतीय सेना जिला प्रशासन के साथ मिलकर लगातार काम कर रही है।
जिला प्रशासन इस रैली के सुचारू और सुव्यवस्थित संचालन के लिए हर संभव सहायता प्रदान कर रही है। सेना भर्ती कार्यालय जम्मू ने सभी उम्मीदवारों को जारी अधिसूचना के अनुसार सभी प्रमाण पत्र लाने की सलाह दी है।