फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

कक्षा नौवीं से बारहवीं तक छात्रवृत्ति पाने का मौका, 30 नवंबर को होगी परीक्षा

विज्ञापन
jammu kashmir news
जम्मू। प्रदेश के सरकारी स्कूलों में आठवीं कक्षा में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के पास कक्षा नौवीं से 12वीं तक छात्रवृत्ति पाने का सुनहरा अवसर है। प्रदेश के 1091 विद्यार्थियों को इस शैक्षणिक सत्र से छात्रवृत्ति मिलेगी। इसके लिए उन्हें 30 नवंबर को होने होने वाली राष्ट्रीय साधन एवं योग्यता परीक्षा (एनएमएमएस) पास करनी होगी। इसके बाद केंद्र सरकार की ओर से उन्हें चार साल तक एक हजार रुपये प्रतिमाह छात्रवृत्ति दी जाएगी। इसके लिए जम्मू-कश्मीर स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा आवेदन मांगे जा रहे हैं।
विज्ञापन

योजना के तहत आवेदन करने वाले पात्र विद्यार्थी सात अक्तूबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पूरे प्रदेश से 1091 बच्चों का चयन छात्रवृत्ति के लिए किया जाना है। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय की ओर से हर वर्ष सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में 8वीं में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के शैक्षणिक विकास के लिए छात्रवृत्ति परीक्षा ली जाती है। चयन होने पर आर्थिक रूप से कमजोर प्रतिभावान बच्चों को आर्थिक मदद मिलती है। चार साल तक छात्रवृत्ति मिलती रहे इसके लिए बच्चों को हर परीक्षा में सफल होना पड़ेगा। जेके बोर्ड के संयुक्त निदेशक अकादमिक डॉ. यासीर हमीद सिरवाल ने कहा कि नोडल अधिकारी और मुख्य शिक्षा अधिकारियों को बच्चों को छात्रवृत्ति के प्रति जागरूक करने को कहा है, ताकि ज्यादा से ज्यादा बच्चों को इस छात्रवृत्ति का लाभ मिल सके। इसमें परीक्षा होगी, जिसमें मानसिक क्षमता टेस्ट और शैक्षिक योग्यता का टेस्ट होगा।
विज्ञापन

---
छात्रवृत्ति के लिए ये पात्रता
छात्रवृत्ति पाने के लिए विद्यार्थी के परिवार की वार्षिक आय 3.50 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। उसने सरकारी स्कूल से 7वीं की परीक्षा पिछले साल पास की हो। यदि छात्र अपनी छात्रवृत्ति को उच्चतर माध्यमिक स्कूल में जारी रखना चाहता है तो कक्षा 10वीं में उसे 60 प्रतिशत और 11 वीं में 50 प्रतिशत अंक प्राप्त करने जरूरी हैं। आरक्षण के दायरे में आने वाले बच्चों को उनके कोटे के हिसाब से छूट दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed