{"_id":"632777616ccaed21173e4465","slug":"jammu-kashmir-news-jammu-city-news-jmu268276441","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूजी-पीजी में दाखिले के लिए जेयूईटी में बैठे 8500 अभ्यर्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूजी-पीजी में दाखिले के लिए जेयूईटी में बैठे 8500 अभ्यर्थी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। स्नातक और स्नातकोत्तर डिग्री प्रोग्राम में दाखिले के लिए रविवार को जम्मू यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (जेयूईटी) में 8500 अभ्यर्थी बैठे। हालांकि दस हजार के करीब आवेदन पत्र प्राप्त हुए थे। जम्मू संभाग के भद्रवाह, किश्तवाड़, पुंछ, राजोरी, कठुआ, उधमपुर और कश्मीर के श्रीनगर में परीक्षा केंद्र बनाए गए थे।
जम्मू शहर के एमएएम कॉलेज, पद्मश्री पद्मा सचदेव महिला कॉलेज, जीजीएम साइंस कॉलेज, कॉमर्स कॉलेज और महिला कॉलेज परेड कॉलेज में भी परीक्षा केंद्र बने थे। विवि की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार पारदर्शी तरीके से परीक्षा करवाई गई। विवि के कुलपति प्रोफेसर उमेश राय ने भी शहर के केंद्रों का निरीक्षण किया। दूरदराज इलाकों के परीक्षा केंद्रों के पर्यवेक्षक संबंधित कॉलेजों के प्रिंसिपल बनाए गए थे। इसके लिए उन्हें अकादमिक मामलों के डीन प्रोफेसर नरेश पाधा और परीक्षा नियंत्रक संजीव महाजन की ओर से निर्देश दिए गए थे। प्रिंसिपलों ने सभी निर्देशों का पालन करते हुए सफल तरीके से परीक्षा करवाई। महिला कॉलेज परेड में परीक्षा देने आए सुनील जमवाल, सुरेश कुमार, सोनिका देवी और सोनाली शर्मा ने कहा कि पेपर अच्छा हुआ। कई प्रश्न मुश्किल भी थे। जिनकी जानकारी नहीं थी, निगेटिव मार्किंग के चलते उन्हें छोड़ दिया। मनीश शर्मा ने कहा कि उनके 75 प्रश्न ठीक हैं। बाकी छोड़ दिए हैं। अंग्रेजी विभाग और राजनीति विभाग में सीट मिलने की उम्मीद है।
कोरोना के दो साल बाद ली गई लिखित प्रवेश परीक्षा
कोरोना के चलते दो साल के बाद जम्मू विश्वविद्यालय ने इस बार लिखित प्रवेश परीक्षा करवाई है। इससे पहले 2020 और 21 में बारहवीं और स्नातक के अंकों के आधार पर छात्रों को स्नातक और स्नातकोत्तर में प्रवेश दिया गया था। सूत्रों के अनुसार इस वर्ष लिखित प्रवेश परीक्षा के लिए करीब दस हजार आवेदन प्राप्त हुए हैं, जबकि 2020 से पहले पंद्रह हजार के करीब आवेदन मिलते थे।