{"_id":"6324d731c8a2de32b4688365","slug":"jammu-kashmir-news-jammu-city-news-jmu268134428","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदाता सूचियों के साथ आधार लिंक करने के लिए प्रत्येक विस क्षेत्र में 20 हजार फार्म वितरित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदाता सूचियों के साथ आधार लिंक करने के लिए प्रत्येक विस क्षेत्र में 20 हजार फार्म वितरित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। जम्मू कश्मीर में परिसीमन आयोग की रिपोर्ट के आधार पर फोटो मतदाता सूचियों के विशेष सारांश संशोधन का कार्य जारी है। इसके दूसरे दिन प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में मतदाता सूचियों के साथ आधार लिंक करने के लिए बीस हजार फार्म बूथ स्तर के अधिकारियों को वितरित किए गए।
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार मतदाता सूची में नए मतदाताओं को शामिल करने के लिए प्रत्येक बूथ स्तर के अधिकारियों को 100 फार्म दिए गए हैं। ताकि वह डोर टू डोर जाकर 18 साल से ज्यादा मतदाताओं को भरने के लिए दे सकें।
जिला चुनाव अधिकारी जम्मू कार्यालय में नायब तहसीलदार (चुनाव) नीकू राम ने बताया कि बूथ स्तर के अधिकारियों को डोर टू डोर अभियान चलाने के लिए फार्मों का वितरण कर दिया गया है। मतदाताओं की सुविधा के लिए चुनाव विभाग 24, 25 सितंबर के अलावा एक और दो अक्तूबर व 15 और 16 अक्तूबर को प्रत्येक पोलिंग बूथ स्तर पर विशेष शिविरों का आयोजन करेगा। लोग इन शिविरों का लाभ उठा सकते है। इसके अलावा बूथ स्तर के अधिकारी डोर टू डोर अभियान भी चलाएंगे ताकि कोई भी योग्य मतदाता पंजीकरण से न रह जाए। उनके अनुसार दस नवंबर तक दावों व आपत्तियों का निराकरण किया जाएगा और 25 नवंबर 2022 को अंतिम मतदाता सूचियों का प्रकाशन होगा। इसी तरह प्रदेश के अन्य जिलों में भी मतदाता सूचियों में संशोधन का काम तेज गति से चल रहा है।