{"_id":"62d9b800225ad73afc27cda9","slug":"jammu-kashmir-news-jammu-city-news-jmu264416458","type":"story","status":"publish","title_hn":"मीर बने किशोर न्याय नियम चयन समिति के अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मीर बने किशोर न्याय नियम चयन समिति के अध्यक्ष
विज्ञापन
-
- 1
-
Link Copied
जम्मू। मेघालय उच्च न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायाधीश (सेवानिवृत्त) मोहम्मद याकूब मीर किशोर न्याय नियम चयन समिति के अध्यक्ष बनाए गए हैं। वीरवार को उन्होंने समिति के अध्यक्ष का पदभार भी संभाल लिया। उनके अलावा समिति के अन्य पदाधिकारी भी नियुक्त किए गए हैं। हरविंदर कौर मिशन निदेशक वात्सल्य, राजीव कुमार खजूरिया प्रसिद्ध बाल संरक्षण विशेषज्ञ और अध्यक्ष राष्ट्रीय विकास फाउंडेशन जम्मू-कश्मीर, डॉ. सिंधु कपूर डीन स्कूल ऑफ सोशल साइंसेज क्लस्टर यूनिवर्सिटी ऑफ जम्मू और डॉ. नैंसी मेंगी प्रमुख सामाजिक कार्य विभाग जम्मू केंद्रीय विश्वविद्यालय ने भी सदस्य सचिव और समिति के सदस्य के रूप में पदभार संभाला।
बता दें उक्त चयन समिति किशोर न्यायिक प्रणाली के तहत बाल कल्याण समितियों और किशोर न्याय बोर्ड की भर्ती के लिए एक शीर्ष समिति है, जो देखभाल और संरक्षण की आवश्यकता वाले बच्चों और कानून के उल्लंघन में बच्चों से संबंधित मामलों के संबंध में अदालतों की जगह काम करती है।
पदभार ग्रहण करने के बाद पूर्व न्यायाधीश (सेवानिवृत्त) मीर ने किशोर न्याय को अपने दिल के करीब एक नेक काम बताया और बच्चों के सर्वोत्तम हित के लिए समर्पित रूप से काम करने का संकल्प लिया। अध्यक्ष और सदस्यों ने सर्वसम्मति से विभाग को हितधारकों की क्षमता निर्माण में मदद करके और किशोर न्याय प्रणाली के तहत काम कर रहे विभिन्न संरचनाओं को समर्थन प्रदान करके मिशन वात्सल्य का समर्थन करने का संकल्प लिया।