फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

कटड़ा और बनिहाल के बीच तेज गति से रेल लाइन बिछाने का काम जारी: रमेश चंद्र

विज्ञापन
jammu kashmir news
जम्मू। रेलवे बोर्ड की यात्री सेवा समिति के चेयरमैन रमेश चंद्र रतन ने कहा है कि कश्मीर से कन्याकुमार तक ट्रेन चलाने के लिए कटड़ा और बनिहाल के बीच तेज गति से रेल लाइन बिछाने की परियोजना पर काम जारी है। जल्द यह कार्य पूरा हो, इसके लिए उन्होंने स्वयं मौके पर निर्माण कार्य का जायजा लिया है।
विज्ञापन

भाजपा मुख्यालय में बुधवार को पत्रकार वार्ता में रमेश चंद्र रतन ने कहा कि रेलवे बोर्ड की यात्री सेवा समिति का अध्यक्ष बनने के दौरान वह सीधे यात्रियों से संवाद करने को प्राथमिकता दे रहे हैं। देश के विभिन्न राज्यों में यात्रियों से संवाद कायम करने के बाद वह जम्मू-कश्मीर के दौरे पर हैं।
विज्ञापन

यहां पर उन्होंने रेलवे परियोजनाओं की गति का जायजा लेने के अलावा रेलवे स्टेशन पर यात्रियों से संवाद भी किया है ताकि भारतीय रेल विश्व स्तर की बन सके। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी डिजिटलीकरण पर जोर दे रहे हैं। ऐसे में भारतीय रेलवे के करीब 8500 स्टेशनों को वाईफाई की सुविधा मुहैया करवाने का काम तेजी से जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा, विश्व स्तरीय सुविधाएं यात्रियों को देने के लिए विभिन्न परियोजनाओं पर कार्य चल रहा है। रमेश चंद्र ने इस अवसर पर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि उस पार्टी में आम कार्यकर्ता जीवन भर की मेहनत के बाद भी कार्यकर्ता ही रहता है, जबकि भाजपा में आम कार्यकर्ता प्रधानमंत्री से लेकर राष्ट्रपति भी बन जाता है। इस अवसर पर पूर्व उपमुख्यमंत्री कवीद्र गुप्ता, भाजपा एससी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष गारू राम भगत आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed