फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

हमें आर्मी ने बचाया, उन्हें शत-शत नमन...

विज्ञापन
jammu kashmir news
जम्मू। सैलाब के बीच जवानों ने कहा, पहाड़ से चिपक जाओ... उन्होंने एक-एक कदम पर हमें सुरक्षा दी। हमें अपनी आर्मी ने बचाया। उन्हें शत-शत नमन, शत-शत नमन... अमरनाथ हादसे में फंसे बुजुर्ग दंपती रेस्क्यू ऑपरेशन के इन लम्हों को बयान करते हुए भावुक हो गए। कभी सैल्यूट तो कही हाथ जोड़कर आभार जताती महिला की आंखों से आंसू भी निकल आए। वहीं, मलबे के बीच से ऐन मौके पर निकाला गया एक यात्री बदहवासी में अपने हालत पर फफक पड़ा। जवानों ने उसे दिलासा दिया कि वह ठीक है, सबकुछ ठीक हो जाएगा। इसके बाद वह सामान्य हुआ।
विज्ञापन

अमरनाथ गुफा के पास तांडव मचा रहे सैलाब के बीच देवदूत बनकर पहुंचे रेस्क्यू दल के सदस्यों ने ऐसे कई यात्रियों को मौत के चंगुल से बाहर निकाला। गुफा के सामने टेंट सिटी में बाढ़ से लेकर यात्रा रूट पर उफनते नालों के बीच से एक-एक कर यात्री खतरे से बाहर निकाले गए। किसी को मलबे के बीच से खींचकर निकाला गया तो किसी को उठाकर ले जाया गया। उत्तर प्रदेश के हरदोई से अरविंद अस्थाना ने कहा कि बिजली की गड़गड़ाहट के कुछ देर बाद पानी का सैलाब आ गया था। सुरक्षा बलों की मदद से हम नौ लोग सुरक्षित निकल आए लेकिन हमने पांच से छह लोगों को बहते देखा। कई बैग और टेंट भी उस सैलाब में समा गए। पुणे महाराष्ट्र से आए रवि ने कहा कि इस आपदा की घड़ी में जवानों ने कई जानें बचा ली हैं। उन्हें देखकर हमारा मनोबल भी बढ़ गया है। हम प्रार्थना करते हैं कि लापता लोग भी सुरक्षित मिल जाएं।
विज्ञापन

---
छह फुट तक जमा है मलबा
अमरनाथ गुफा के ऊपर से आया पानी अपने साथ मिट्टी और पत्थर भी लाया। इससे नाले के पास छह फुट तक मलबा जमा हो गया है। बताया जा रहा है कि मलबे ने ज्यादा नुकसान पहुंचाया है। ज्यादा लोगों की मलबे में दबने से मौत हो गई है। लापता लोगाें की खोज में भी यही मलबा बाधा बन रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
परिवार सहित बाल-बाल बचे तेलंगाना के विधायक
- बोले, त्रासदी को अपनी आंखों से देखा, पानी के साथ बह गए टेंट
श्रीनगर। तेलंगाना से भाजपा के विधायक टी राजा सिंह परिवार के साथ बाल-बाल बचे। सिंह ने बताया कि वे परिवार के साथ हेलिकॉप्टर में अमरनाथ पहुंचे थे। मौसम खराब होते देख उन्होंने पोनी से आगे बढ़ने का फैसला किया। गुफा के बाहर उन्होंने बारिश के बाद पानी की बड़ी जलधारा देखी। तेज बहाव में इसके साथ कई टेंट बह गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed