{"_id":"628d3aae5b0dc96c6f630b47","slug":"jammu-kashmir-news-jammu-city-news-jmu2604994178","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्रीय बिजली मंत्री के साथ प्रदेश में जनपहुंच कार्यक्रम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्रीय बिजली मंत्री के साथ प्रदेश में जनपहुंच कार्यक्रम शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। केंद्रीय बिजली तथा भारी उद्योग राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर के सांबा के दो दिवसीय दौरे के साथ केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में मंत्रियों के जनपहुंच कार्यक्रम का तीसरा चरण शुरू हो गया है। जनपहुंच कार्यक्रम के तीसरे चरण में भी 70 केंद्रीय मंत्री प्रदेश के सभी 20 जिलों का दौरा कर केंद्रीय योजनाओं के बारे में लोगों को जागरूक करेंगे। साथ ही उनका फीडबैक भी लेंगे। फिलहाल चार मंत्रियों का एक जून तक का दौरा तय हुआ है। आगे का कार्यक्रम अभी जारी किया जाना है।
गृह मंत्रालय की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार कृष्ण पाल गुर्जर के बाद केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र का अनंतनाग जिले का दौरा 26 व 27 जून को होगा। प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्यमंत्री व विज्ञान व प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह 30 व 31 मई को बडगाम जिले में दो दिन रहेंगे। केंद्रीय आयुष मंत्री सर्बानंद सोनोवाल 31 मई व एक जून को जम्मू जिले में रहेंगे। सभी मंत्रियों के दो दिन का कार्यक्रम तय किए गए हैं। अपने दौरे के दौरान मंत्री पंचायती राज संस्थान के प्रतिनिधियों के साथ विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं से भी मिलेंगे। विभिन्न योजनाओं का शुभारंभ करने के साथ ही जनता की परेशानियों की जानकारी लेंगे।
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण समेत केंद्र सरकार के तमाम मंत्री भी अगले महीने दौरे पर आएंगे। दौरे के बाद सभी मंत्री अपनी रिपोर्ट प्रधानमंत्री कार्यालय तथा गृह मंत्रालय को सौंपेंगे।
विज्ञापन
केंद्र ने 2020 में शुरू किया था सिलसिला
केंद्र सरकार ने 2020 से पूर्वोत्तर की तर्ज पर जनपहुंच कार्यक्रम के तहत मंत्रियों को प्रदेश में भेजने का सिलसिला शुरू किया था। इसके तहत पहले साल 18 से 24 जनवरी के बीच 36 मंत्री आए थे। कोरोना के बावजूद 2021 में सितंबर-अक्तूबर में 70 मंत्रियों ने विभिन्न इलाकों का दौरा किया था। 2022 में भी 70 मंत्रियों का दौरा प्रस्तावित है। इसके साथ ही वर्ष 2021 में 13 संसदीय समिति ने भी प्रदेश का दौरा किया था।