फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

अमरनाथ यात्रा के लिए हजारों घोड़ेवाले करने लगे कश्मीर की तरफ कूच

विज्ञापन
jammu kashmir news
जम्मू। अनुच्छेद 370 हटने और कोविड के चलते तीन साल बाद होने वाली अमरनाथ यात्रा को लेकर हजारों घोड़ेवाले भी उत्सुक हैं। यात्रा के दो महीने से पूरे साल का खर्च निकालने वाले यह लोग पिछले तीन साल से रोजी रोटी के लिए संघर्ष कर रहे थे। ऐसे में अब जब यात्रा शुरू होने जा रही है तो यह लोग भी कमर कस चुके हैं। हजारों घोड़ेवालों ने अमरनाथ यात्रा के लिए कश्मीर की तरफ कूच करना शुरू कर दिया है। यह लोग न सिर्फ यात्रियों को पवित्र गुफा तक ले जाते हैं, बल्कि यात्रा के बंदोबस्त में जरूरी सामान भी पहुंचाते हैं। जानकारी के अनुसार पुंछ, राजोरी, रियासी, उधमपुर, शोपियां, अनंतनाग के 40 हजार से अधिक घोड़ेवाले अमरनाथ यात्रा में अपना योगदान देते हैं। यह लोग यात्रा शुरू होने के 15 दिन पहले ही बालटाल और पहलगाम पहुंच जाते हैं। यहां से यह लोग अपना काम शुरू कर देते हैं।
विज्ञापन

राजोरी के बुद्धल के रहने वाले मोहम्मद अकरम का कहना है कि वह लोग कश्मीर की ओर कूच कर रहे हैं। मेरे पास 4 घोड़े हैं। एक घोड़ा यात्रा के दौरान करीब 1 लाख रुपये कमा लेता है। वह यात्रियों को ले जाने और सामान पहुंचाने का काम करते हैं। पिछले तीन साल से यात्रा नहीं हुई। इसलिए छोटा-मोटा काम करके ही गुजारा किया है। अब यात्रा शुरू होने वाली है तो कुछ राहत महसूस हो रही है। अगले 30 दिन में वह अपने घोड़ों के साथ पहुंच जाएंगे।
विज्ञापन

वहीं पुंछ के रहने वाले सलाम दीन का कहना है कि यात्रा के बंदोबस्त के लिए जरूरी सामान पहुंचाने का वह काम करते हैं। उनके साथ उनके क्षेत्र के करीब 100 लोग और जाते हैं। हर एक के पास 4 से 5 घोड़े हैं। वह लोग यात्रा से ही पूरे साल की कमाई करते हैं, क्योंकि दो महीने ही काम होता है। इसके बाद अपने क्षेत्र में लौटकर छोटा-मोटा काम करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed