फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

जम्मू में पहला ताज विवांता होटल खुलेगा

विज्ञापन
jammu kashmir news
जम्मू। होटल उद्योग में निवेश की नई पहल के तहत जम्मू में पहला ताज होटल लाया जा रहा है। जम्मू स्थित होटल केसी सिटी सेंटर (रमाडा होटल) जल्द ही ताज समूह के विवांता ब्रांड में विकसित किया जाएगा। जम्मू में यह पहला आईएचसीएल (इंडियन होटल्स कंपनी लिमिटेड) ब्रांडेड होटल होगा। इसके लिए मुंबई में आईएचसीएल ने केसी समूह के साथ समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।
विज्ञापन

यह होटल जम्मू एयरपोर्ट के पांच किलोमीटर के दायरे में स्थित है। यहां से तवी नदी, बाहु किला और शहर का आकर्षक नजारा देखने को मिलता है। सीईओ व एमडी ताज होटल्स, रिजार्ट एंड पैलेसेस इंडियन होटल्स कंपनी लिमिटेड पुनीत छतवाल ने कहा कि हम जम्मू में विवांता ब्रांड लाने में केसी ग्रुप के साथ साझेदारी पर खुशी महसूस कर रहे हैं। केसी समूह 80 वर्ष पुराना समूह है जिसका शिक्षा, ऑटोमोबाइल डीलरशिप, मॉल्स, मल्टीप्लेक्स, औद्योगिक इकाइयों तक विस्तार रहा है। आईएचसीएल टाटा समूह का हिस्सा है जो दुनिया में बेहतर होटल ब्रांड है। केसी जम्मू-कश्मीर का प्रतिष्ठित समूह है। यह जम्मू एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन के नजदीक है। यह कारोबार की दृष्टि से भी बेहतर स्थल है। केसी समूह के प्रबंध निदेशक राजू चौधरी ने कहा कि हम इंडियन होटल्स कंपनी लिमिटेड के साथ भागीदारी करने से खुश हैं। यहां विवांता ब्रांड लाया जा रहा है। उपराज्यपाल के अथक प्रयासों से जम्मू-कश्मीर में निवेश को बढ़ावा मिला है। इस दिशा में विश्व प्रसिद्ध टाटा समूह और केसी समूह में समझौता किया गया है। होटल उद्योग में विश्व के बेहतरीन ब्रांड ताज का नया होटल बनाने में 400 से 500 करोड़ रुपये खर्च होते हैं। इस समझौते से होटल रमाडा में ताज समूह के मानकों पर बदलाव कर सुविधाएं दी जाएंगी। अवसर पर सुमा वैंकटेश, अर्चना राम, सिद्धांत चौधरी, अर्जुन चौधरी, अर्चना राम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

---
ये मिलेंगी सुविधाएं
जम्मू में ताज विवांता 88 कमरों वाला होटल होगा, जो शहर के बीचोंबीच स्थित है। होटल के भीतर मिंट डाइनिंग रेस्टोरेंट, बार, विशेष रेस्टोरेंट शामिल हैं। इसके अलावा ऑल वेदर हीटेड स्वीमिंग पूल, फिटनेस केंद्र, स्पा, चार बैंक्वेट हॉल, सामाजिक व बिजनेस के लिए बैठक कक्ष शामिल हैं। रमाडा को ताज विवांता में परिवर्तित करने का काम इसी साल पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed