{"_id":"62782c890ab7e070b5183136","slug":"jammu-kashmir-news-jammu-city-news-jmu25940733","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्मी फिर बढ़ी, प्रदेश के सभी जिलों में सामान्य से ऊपर पारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्मी फिर बढ़ी, प्रदेश के सभी जिलों में सामान्य से ऊपर पारा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। प्रदेश के सभी जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर दर्ज किया गया है। यहां तक कि ठंडे रहने वाले जिलों में पहलगाम के अलावा विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल गुलमर्ग में भी सामान्य से छह से सात डिग्री ऊपर अधिकतम तापमान रिकॉर्ड हुआ है।
गुलमर्ग में सामान्य से छह डिग्री ऊपर रहकर अधिकतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं पहलगाम में अधिकतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जोकि सामान्य से करीब छह डिग्री ज्यादा है। श्रीनगर जिले में भी सामान्य से करीब छह डिग्री ऊपर तापमान दर्ज रहा। यहां पर अधिकतम तापमान 29.3 डिग्री सेल्सियस रहा।
जम्मू जिले में तो रविवार सुबह से ही कड़ाके की धूप से गर्मी काफी तेज रही। यहां पर दिन का अधिकतम तापमान 38.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में भी दिन का अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस के साथ वहां पर अच्छी खासी गर्मी रही।
विज्ञापन
मौसम विज्ञान केंद्र, श्रीनगर के अनुसार अगले सप्ताह मौसम साफ रहने की वजह से तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है।