{"_id":"6276d9abf3d3fd26603ab3ab","slug":"jammu-kashmir-news-jammu-city-news-jmu25934429","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिसीमन प्रक्रिया गुप्त एजेंडे पर पर्दा डालकर गुमराह करने का तरीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिसीमन प्रक्रिया गुप्त एजेंडे पर पर्दा डालकर गुमराह करने का तरीका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष डा. फ ारूक अब्दुल्ला ने आरोप लगाया कि परिसीमन प्रक्रिया गुप्त एजेंडे पर पर्दा डालकर गुमराह करने का एक तरीका है। परिसीमन के दौरान किसी भी हद तक की गई गड़बड़ी से जम्मू-कश्मीर के जमीनी हालात में कोई बदलाव नहीं आ सकता।
दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में एक पार्टी नेता के आवास पर शोक जताने पहुंचे अब्दुल्ला ने कहा कि परिसीमन प्रक्रिया को लेकर पार्टी का रुख बिल्कुल स्पष्ट है। यह गुप्त एजेंडे पर पर्दा डालकर गुमराह करने का एक तरीका है। हालांकि परिसीमन के दौरान किसी भी हद तक की गई गड़बड़ी भाजपा और उसके छद्म समूहों को जनता के गुस्से नहीं बचा सकते।
चाहे वे कितने भी झूठे मोर्चे पर काम करें, लोग उन लोगों को माफ नहीं करेंगे जिन्होंने इस क्षेत्र की अनूठी स्थिति, इसकी बेशकीमती ऐतिहासिक व्यक्तित्व और गरिमा को लूटा है। दावा किया कि जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में भाजपा और उसके समर्थकों के खिलाफ आक्रोश है। हमारी अर्थव्यवस्था के हर क्षेत्र में तबाही जारी है। हमारे युवा चौराहे पर हैं, हमारे व्यापारी अभूतपूर्व परिस्थितियों का सामना कर रहे हैं। हमारे पर्यटन, खिलाड़ियों, ट्रांसपोर्टरों और कारीगरों की दुर्दशा अलग नहीं है। उन्होंने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी और विकास पर ब्रेक ने हमारे लोगों की चिंताएं बढ़ा दी हैं।