फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu nda first girl Amanpreet Kaur became first young girl of jammu kashmir to qualify for NDA

नई शुरुआत: एनडीए के लिए क्लावीफाई करने वाली प्रदेश की पहली बेटी बनी अमनप्रीत कौर

Fri, 25 Mar 2022 11:41 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो Updated Fri, 25 Mar 2022 11:41 AM IST
सार

अमनप्रीत कौर अब मेरिट सूची में नाम आने के बाद पुणे स्थित खड़कवासला नेशनल डिफेंस अकादमी में चार साल का प्रशिक्षण लेंगी।

विज्ञापन
jammu nda first girl Amanpreet Kaur became first young girl of jammu kashmir to qualify for NDA
Amanpreet Kaur - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू के आरएस पुरा (किरपिंड) की अमनप्रीत कौर एनडीए के लिए क्वालीफाई करने वाली प्रदेश की पहली बेटी बन गई है। अमनप्रीत ने नेशनल डिफेंस अकादमी (एनडीए) की लिखित परीक्षा में सफलता के बाद सर्विस सिलेक्शन बोर्ड (एसएसबी) साक्षात्कार और मेडिकल उत्तीर्ण किया है। अब मेरिट सूची में नाम आने के बाद वह पुणे स्थित खड़कवासला नेशनल डिफेंस अकादमी में चार साल का प्रशिक्षण लेंगी।

विज्ञापन


अमनप्रीत ने कहा कि उन्हें बचपन से एनडीए में जाने का शोक था, लेकिन आठवीं कक्षा में पता चला है एनडीए की परीक्षा लड़कियां नहीं दे सकती है। हाल ही में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद पहली बार महिलाओं को एनडीए की परीक्षा देने का मौका मिला है तो फिर उम्मीद बंधी। आवेदन के 14 दिन पहले ही तैयारी शुरू की। अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने से ज्यादा परेशानी नहीं हुई। लिखित परीक्षा पास करने के बाद बेंगलुरू में एसएसबी साक्षात्कार में सफलता हासिल की।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस वर्ष 19 लड़कियों का चयन होना है और मुझे उम्मीद है कि मैं उनमें से एक रहूंगी। साक्षात्कार के दौरान मैंने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। अमनप्रीत कौर ने कहा कि उनके पिता भी सेना में हैं। स्कूल में एनसीसी की कैडेट रही हूं। नौवीं कक्षा में एनसीसी कैंप के दौरान नेवी प्रमुख के घर जाने का मौका मिला था। वहीं से एनडीए में जाने की मेरी रुचि और बढ़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमनप्रीत कौर ने कहा कि लक्ष्य डिफेंस अकादमी के निदेशक एवं ब्रिगेडियर (रि.) आरएस जमवाल के मार्गदर्शन में तैयारी पूरी की। आरएस जमवाल ने कहा कि मेरिट सूची में नाम आने के बाद अमनप्रीत कौर चार वर्ष के कड़े प्रशिक्षण के बाद सेना, नेवी या एयरफोर्स में अधिकारी बनेंगी। जमवाल के मुताबिक उन्होंने भी 1973 में एनडीए में सफलता हासिल की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed