फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

मसौदा रिपोर्ट पर आखिरी दिन 50 आपत्तियां व सुझाव आयोग को भेजे

विज्ञापन
jammu kashmir news
जम्मू। जम्मू-कश्मीर में विधानसभा क्षेत्रों के परिसीमन की मसौदा रिपोर्ट पर आयोग के पास करीब 600 आपत्तियां और सुझाव पहुंचे हैं। अंतिम दिन कुल 50 सुझाव और आपत्तियां आईं। अब आयोग के प्रदेश दौरे की तैयारियां शुरू हो गई हैं। परिसीमन आयोग के सदस्यों का जम्मू-कश्मीर दौरा 28 और 29 मार्च को प्रस्तावित है।
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर के संयुक्त मुख्य चुनाव अधिकारी अनिल सलगोत्रा के अनुसार प्रदेश से लोगों ने सीधे परिसीमन आयोग को आपत्तियां व सुझाव भेजे हैं। कुछ लोगों ने जिला चुनाव अधिकारियों व मुख्य चुनाव अधिकारी कार्यालय में भी आपत्तियां व सुझाव भेजे हैं। लोगाें की ओर से आए सुझाव और आपत्तियों को आयोग को भेज दिया गया है।
विज्ञापन

वहीं, आधिकारिक सूत्रों के अनुसार परिसीमन आयोग का 28 और 29 मार्च को प्रदेश में दौरा है, जिसके लिए प्रशासन तैयारी में जुट गया है। एक दिन आयोग कश्मीर संभाग व दूसरे दिन जम्मू संभाग का दौरा कर सकता है। दो दिवसीय दौरे के अगले 15 दिन में आयोग अपनी अंतिम रिपोर्ट जारी कर सकता है। उल्लेखनीय है कि आयोग की अंतिम रिपोर्ट के बाद भारतीय निर्वाचन आयोग प्रदेश में विधानसभा चुनाव करवाने पर उच्च स्तरीय समीक्षा कर चुनाव करवाने पर फैसला लेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व गृह मंत्री अमित शाह परिसीमन आयोग की अंतिम रिपोर्ट जारी होने के छह से आठ महीने के बीच जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव करवाने का आश्वासन दे चुके हैं। ऐसे में राजनीतिक पार्टियां भी जोरशोर से चुनाव की तैयारी में जुट गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed