{"_id":"6238d3b15354ba18505a5666","slug":"jammu-kashmir-news-jammu-city-news-jmu256183635","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्रीय डेपुटेशन से जल्द प्रदेश लौट सकते हैं दो वरिष्ठ आईएएस अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्रीय डेपुटेशन से जल्द प्रदेश लौट सकते हैं दो वरिष्ठ आईएएस अधिकारी
विज्ञापन
जम्मू। विधानसभा चुनाव की आहट के बीच प्रदेश में बड़े प्रशासनिक फेरबदल की भी तैयारी चल रही है। वहीं केंद्रीय डेपुटेशन पर चल रहे वरिष्ठ आईएएस अधिकारी पीके त्रिपाठी और एस नायक के भी जल्द ही प्रदेश में लौटने की चर्चा है।
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार पीके त्रिपाठी प्रदेश के सबसे वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों की सूची में पहले नंबर पर हैं और वर्तमान में केंद्रीय स्टील मंत्रालय में सचिव के पद पर हैं। वहीं संदीप कुमार नायक वरिष्ठता की सूची में प्रदेश में तीसरे नंबर पर हैं और वर्तमान में केंद्रीय डेपुटेशन पर चल रहे हैं। ऐसे में पीके त्रिपाठी अगर प्रदेश में वापस लौटते हैं तो उन्हें वर्तमान में मुख्य सचिव अरुण कुमार मेहता की जगह मुख्य सचिव बनाया जा सकता है।
वहीं अरुण कुमार मेहता को केंद्रीय डेपुटेशन पर भेजा जा सकता है और नीति आयोग में मुख्य कार्यकारी अधिकारी बनाया जा सकता है। इसके अलावा प्रशासनिक सचिवों के विभागों में फेरबदल संभव है। प्रशासनिक फेरबदल के लिए उपराज्यपाल मनोज सिन्हा संबंधित अधिकारियों के साथ चर्चा कर चुके हैं।