फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

प्रदेश में तापमान में उछाल, सामान्य से नौ डिग्री अधिक

विज्ञापन
jammu kashmir news
जम्मू। प्रदेश के तापमान में भारी उछाल आने से समय से पहले गर्मी ने दस्तक दे दी है। सामान्य से करीब नौ डिग्री ज्यादा तापमान जिलों में दर्ज हुआ है। जम्मू, कटड़ा और भद्रवाह में अधिकतम तापमान करीब तीस डिग्री तक पहुंच गया है।
विज्ञापन

जम्मू में अधिकतम तापमान रविवार को सामान्य से करीब चार डिग्री ज्यादा 29.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जबकि श्रीमाता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में सामान्य से करीब सात डिग्री ज्यादा 29.5 डिग्री सेल्सियस रहा। भद्रवाह में सामान्य से करीब 12 डिग्री अधिक उछाल दर्ज हुआ है। यहां पर रविवार को अधिकतम तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं कश्मीर की बात करें तो श्रीनगर में सामान्य से आठ डिग्री ज्यादा अधिकतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस, पहलगाम में सामान्य से नौ डिग्री ज्यादा 20.3 डिग्री सेल्सियस और गुलमर्ग में सामान्य से करीब दस डिग्री ज्यादा अधिकतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
विज्ञापन

मौसम विज्ञान केंद्र, श्रीनगर के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान भी प्रदेश में मौसम साफ ही रहेगा और तापमान में और उछाल आ सकता है। तापमान में भारी उछाल से जम्मू जिले में लोगों ने पंखे चलाना भी शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed