फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

सड़क निर्माण में उधमपुर जिला देश में पहले स्थान पर

विज्ञापन
jammu kashmir news
जम्मू। प्रदेश में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 2020-21 में 2400 किलोमीटर सड़कों का निर्माण ग्रामीण क्षेत्रों में हुआ है। इसी के साथ योजना के कार्यान्वयन में उधमपुर जिला देश भर में पहले स्थान पर रहा है। उधमपुर जिले में 560.49 किलोमीटर तक सड़कों का निर्माण हुआ।
विज्ञापन

इसके अलावा प्रदेश के चार और जिले देश में टॉप 30 में रहे। इनमें राजोरी जिले में 420 किलोमीटर, डोडा में 335 किलोमीटर और कठुआ में 297.79 किलोमीटर व रियासी में 223.23 किलोमीटर सड़कों का निर्माण हुआ है।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार के दावों के तहत जम्मू-कश्मीर में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों के जीवन को बदलने व विकास को गति देने वाली साबित हुई है। 2020-21 के दौरान प्रदेश में 270 करोड़ की राशि से 737 सड़क परियोजनाओं के कार्य आवंटित हुए। 582 किलोमीटर लंबाई की सड़कों का निर्माण किया गया। पीएमजीएसवाई के तहत न केवल सड़कों का निर्माण किया गया बल्कि सड़कों की मरम्मत का कार्य भी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूंजिगत बजट जिसे सिटी एंड टाउन स्कीम भी कहते हैं के तहत 2020-21 के वित्त वर्ष में 400 करोड़ की राशि कार्यक्रम के तहत आवंटित हुई और इस दौरान 1650 किलोमीटर सड़कों पर तारकोल डालने का काम पूरा किया गया।

जम्मू-कश्मीर प्रशासन के लिए सड़क संपर्क न केवल ग्रामीण विकास का अहम घटक है बल्कि लोगों की अर्थव्यवस्था, समाज सेवा और कृषि से जुड़े लोगों की आमदनी को बढ़ाने का मुख्य माध्यम भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed