{"_id":"62193a01edc1206bba62ec24","slug":"jammu-kashmir-news-jammu-city-news-jmu2545973157","type":"story","status":"publish","title_hn":"निवेशक सम्मेलन 20 से 25 मार्च के बीच कराने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निवेशक सम्मेलन 20 से 25 मार्च के बीच कराने की तैयारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। जम्मू में आगामी 20 से 25 मार्च के बीच निवेशक सम्मेलन (ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी) करवाने की तैयारी की जा रही है। इस सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 हजार करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव को जमीन पर उतारेंगे। सम्मेलन को सफल बनाने के लिए विभिन्न कमेटियों का गठन किया जा रहा है। इसमें कई बड़े औद्योगिक घरानों से लोग पहुंचेंगे। हालांकि अभी सम्मेलन की तिथि और आयोजन स्थल को लेकर अंतिम चयन नहीं किया गया है।
जम्मू-कश्मीर में निवेशकों को नई भूमि आवंटन नीति के तहत भूमि आवंटित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसमें प्रदेश में पौने चार सौ निवेशकों को तीन हजार कनाल तक भूमि को आवंटित कर दिया गया है और बाकी की प्रक्रिया जारी है। निवेशकों को मांग के मुताबिक औद्योगिक भूमि की निशानदेही करके भूमि आवंटन किया जा रहा है। बताया जाता है कि उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के पास वर्तमान में करीब 6000 औद्योगिक भूमि उपलब्ध है, जिसमें 550 इकाइयों को भूमि आवंटित की जाएगी। इसके अलावा अन्य निवेशकों के लिए अलग से जमीन देखी जा रही है। जम्मू संभाग में जिला कठुआ, सांबा, किश्तवाड़, उधमपुर में भूमि आवंटित की गई है। उद्योग विभाग के एक उच्चाधिकारी ने बताया कि सम्मेलन 20 से 25 मार्च के बीच करवाना प्रस्तावित है और इसके लिए तैयारियां की जा रही हैं। इसमें कई बड़े औद्योगिक घरानों से लोगों को आमंत्रित किया जा रहा है। निवेशकों को भूमि आवंटन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, जिसमें प्रधानमंत्री औपचारिक उद्घाटन करेंगे। निवेशकों को आकर्षित करने के लिए हाल ही में सिंगल विंडो क्लीयरेंस सिस्टम शुरू किया गया है। इस प्रणाली में 130 औद्योगिक सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध करवाई जा रही हैं।