फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 77 डीएसपी इधर से उधर

विज्ञापन
jammu kashmir news
जम्मू। पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल हुआ है। प्रदेश में 77 डीएसपी को इधर से उधर किया गया है। इस बारे में पुलिस विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है। नूर उल हसन को एसएसजी से सोशल मीडिया सीआईडी हेडक्वार्टर, मुस्ताक अहमद वानी को नौ बटालियन से डीएसपी आर्म्स पुलिस हेडर्क्वाटर, मोहम्मद अयूब जरगर को डीएसपी पांच बटालियन, पवन कुमार को एसकेपीए उधमपुर, फारूक अहमद को एसडीपीओ एमआर गंज, शबीर अहमद खान को आरएस पुरा से एसडीपीओ कोठीबाग, विशाल मन्हास को क्राइम ब्रांच से एसडीपीओ विजयपुर, इम्तियाज अहमद राथर को 17वीं बटालियन से डीएसपी धार शोपियां, बलजीत सिंह को एसबी किश्तवाड़ से डीएसपी ट्रैफिक डोडा, सैयद जवीद अहमद को सीआईडी से पुलिस हेडक्वार्टर पुलवामा, मुमताज अली को धार रियासी से एसडीपीओ अवंतीपोरा, अल्ताफ अहमद मलिक को क्राइम ब्रांच कश्मीर से सीआईडी एसबी अनंतनाग और गुलाम हसन शेख को ट्रैफिक श्रीनगर से डीएसपी हेडक्वार्टर गांदरबाल भेजा गया है।
विज्ञापन

इसी तरह मोहम्मद शफी शेख को पुलवामा से सीआईडी सीआईके, मोहम्मद असलम को एसडीपीओ एमआर गंग से एसओ टू डीआईजी डीकेआर रेंज, रविंद्र सिंह डीएसपी एसएसजी को पीसी कुलगाम, शेविंद्र सिंह जमवाल को पीसी राजोरी, तारिक महमूद पीसीआर श्रीनगर, अब्दुल मलिक को एसडीपीओ अच्छाबल, सजाद सरवर डीएसपी क्राइम ब्रांच जम्मू, ओवास अहमद वानी डीएसपी हेडक्वार्टर श्रीनगर, साहिल शर्मा को डीएसपी सीआईडी एसबी जम्मू, असगर अली मलिक को डीएसपी ट्रैफिक बनिहाल, इम्तियाज अहमद एसडीपीओ बॉर्डर कठुआ, शमशेर सिंह एसडीपीओ मंजाकोट, मंसूर अहमद थन्नामंडी, लोव करण धार रियासी, विद्या सागर 16वीं बटालियन, शौकत अहमद 14वीं बटालियन, हिलाल अहमद भट्ट 16वीं बटालियन, जाहिद अहमद लोन को डीएसपी सीआईवी, सतीश कुमार को धार श्रीनगर, कुलदीप कुमार को आठवीं बटालियन, देव राज को सेंटर स्टोर जम्मू, अजय आनंद को धार सांबा, अब्दुल रशीद धर को 10वीं बटालियन, जहूर अहमद क्राइम ब्रांच कश्मीर, शबीर अहमद पुलिस हेडर्क्वाटर, नरेंद्र अब्दुल वानी रेलवे बारामुला, मनोज कुमार को 15वीं बटालियन और सिराज उल दीन को पुलिस हेडक्वार्टर में प्रशासनिक अधिकारी के रूप में भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed