{"_id":"62129d917d974d571b1f3307","slug":"jammu-kashmir-news-jammu-city-news-jmu254246160","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर ने पुड्डूचेरी को आठ विकेट से हराया, परवेज ने झटके दस विकेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर ने पुड्डूचेरी को आठ विकेट से हराया, परवेज ने झटके दस विकेट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। रणजी में जम्मू-कश्मीर ने पुड्डूचेरी को आठ विकेट से हराकर जीत के साथ अपनी शुरूआत की है। मैच के चौथे दिन जम्मू-कश्मीर ने जीत के लिए 45 रन का लक्ष्य दो विकेट के नुकसान पर हासिल किया। मैच में दस विकेट लेने वाले पूर्व कप्तान परवेज रसूल को मैन ऑफ द मैच चुना गया। इस जीत के साथ जम्मू-कश्मीर को छह अंक मिले हैं और उसका अगला मुकाबला कर्नाटक के साथ होगा।
मैच के चौथे दिन नौ विकेट पर 113 रन से आगे खेलते हुए पुड्डूचेरी की टीम 124 रन पर ऑलआउट हो गई और जम्मू-कश्मीर के सामने 41 रन का लक्ष्य रखा। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जम्मू-कश्मीर की टीम को कामरान इकबाल और जतिन वादवान के रूप में दो झटके लगे, लेकिन इसके बाद कप्तान इयान देव सिंह और शुभम पुंडीर ने टीम को जीत दिलाई।
चेन्नई में खेले गए मुकाबले में पुड्डूचेरी ने पहली पारी पी डोगरा की 108 रन की पारी के दम पर पहले 343 रन बनाए थे। गेंदबाजी में जम्मू-कश्मीर के लिए परवेज रसूल ने चार, उमरान मलिक ने तीन जबकि रामदयाल, आबिद मुश्ताक और अब्दुल समद ने एक-एक विकेट लिया। पहली पारी में बल्लेबाजी करते हुए जम्मू-कश्मीर ने अब्दुल समद की 103, कमरान इकबाल की 96, जतिन वादवान की 69 और शुभम पुंडिर की 51 रन की पारी के दम पर 426 रन बनाकर 83 रन की बढ़त हासिल की। दूसरी पारी में पुड्डूचेरी के बल्लेबाज विफल रहे और पूरी टीम 124 रन पर ढेर हो गई थी। गेंदबाजी में परवेज रसूल ने छह, आबिद ने दो और उमरान मलिक और आकिब नबी ने एक-एक विकेट लिया।
विज्ञापन
---
समद ने रणजी इतिहास का दूसरा सबसे तेज शतक जड़ा
युवा बल्लेबाज अब्दुल समद ने पुड्डूचेरी के खिलाफ रणजी के इतिहास का दूसरा सबसे तेज शतक जड़ा। उन्होंने 68 गेंदों में 100 रना बनाए, जिसमें 19 चौके और दो छक्के थे। इससे पहले ऋषभ पंथ ने 2016 में 48 गेंदों पर शतक जड़ा था।