{"_id":"62129cdd7c3dc5672159a87f","slug":"jammu-kashmir-news-jammu-city-news-jmu2542458177","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा का अति आत्मविश्वास हुआ फुस्स : जितेंद्र सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा का अति आत्मविश्वास हुआ फुस्स : जितेंद्र सिंह
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश के चुनाव में महिलाओं के साथ ही शांत मतदाताओं (साइलेंट वोटर) के बल पर भाजपा दोबारा सत्ता में आएगी। भाजपा ने महिलाओं को थ्री एस (सुरक्षा, सुविधा व सम्मान) प्रदान किया है, जिसके बल पर उनकी भाजपा के पक्ष में भागीदारी होगी।
डॉ. सिंह ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी जिस अति आत्मविश्वास के साथ चुनाव में उतरी थी वह तीसरे चरण तक आते-आते फुस्स हो गई है। स्वयं करहल सीट को बचाने की खातिर पूरा परिवार मैदान में उतर आया है। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की केंद्र सरकार ने लोगों के कल्याण के लिए काम किया है। इसी को उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ ने भी लागू किया है। उन्होंने कहा कि चाहे जिस भी समुदाय के लोग हों उनके घर की महिलाएं रात के वक्त घर से बाहर निकलने में डरती थीं। उन्हें घर से बाहर नहीं निकलने दिया जाता था। अब आधी रात तक महिलाएं निकल रही हैं। हमने उन्हें सुरक्षा प्रदान की है। महिलाओं के सामने शौचालय की सबसे बड़ी समस्या थी। अब शौचालय का प्रबंध हो गया है और इसे इज्जतघर नाम दिया गया है। महिलाओं को सम्मान भी मिला है। अब वह गर्व के साथ जीवनयापन कर रही हैं। उन्होंने पंजाब के चुनाव के संबंध में कहा कि वहां की जनता ने यह अच्छी तरह समझ लिया है कि यदि कोई सकारात्मक प्रशासन दे सकता है तो उसकी क्षमता केवल भाजपा के पास है। पंजाब में कांग्रेस चरमरा गई है। उसका नेता कौन है यह लोगों को नहीं पता है। आप के बारे में भी यही रवैया है।