फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

इस्राइल की मदद से विजयपुर एम्स में बनेगा आधुनिक ट्रॉमा सेंटर

विज्ञापन
jammu kashmir news
जम्मू। सांबा जिले के विजयपुर स्थित ऑल इंडिया मेडिकल इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस (एम्स) में इस्राइल सरकार के सहयोग से इंस्टीट्यूट ऑफ एक्सीलेंस इन ट्रामा केयर की स्थापना की जाएगी। वहां के विशेषज्ञ विजयपुर एम्स में तैनात डॉक्टरों और नर्सों को प्रशिक्षण देंगे। खास प्रशिक्षण के लिए यहां से डॉक्टर व नर्स इस्राइल जाएंगे और जरूरत पड़ने पर इस्राइल के विशेषज्ञ यहां एम्स में भी आएंगे। इसके लिए प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। विजयपुर में निर्माणाधीन एम्स में पहले चरण में 40 इमरजेंसी व ट्रॉमा बिस्तर स्थापित किए जा रहे हैं, जिन्हें बाद में बढ़ाकर 500 बिस्तर किया जाएगा।
विज्ञापन

इस्राइल का ट्रॉमा प्रबंधन दुनिया में सर्वश्रेष्ठ माना जाता है जो आपात स्थिति से निपटने के लिए बेहतर ढंग से सक्षम है। ट्रॉमा में सड़क हादसों, आपात हालात आदि घटनाओं में आने वाले गंभीर मरीजों को उचित चिकित्सा दी जाएगी। अभी तक जम्मू-कश्मीर में इमरजेंसी को छोड़कर कहीं भी मजबूत ट्रॉमा प्रबंधन नहीं है, जिससे गंभीर मरीजों को समय पर उचित चिकित्सा देने में कई चुनौतियां रहती हैं। यह भी देखा गया है कि मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में वर्षों से कार्यरत डॉक्टरों व पैरा मेडिकल स्टाफ को कोई नया कौशल प्रशिक्षण नहीं दिया जाता है, जिससे मरीजों तक भी वही उपचार प्रबंधन पहुंचता है।
विज्ञापन

---
मई -जून में ओपीडी सेवा शुरू करने की तैयारी
एम्स विजयपुर के निदेशक डॉ. शक्ति गुप्ता ने बताया कि मई-जून में आयुष ब्लॉक को तैयार करने के साथ ओपीडी सेवा शुरू करने की तैयारी की जा रही है। इसमें मरीजों को सुपर स्पेशियलिटी सेवा, ओपीडी, नाइट शेल्टर आदि की सुविधा मिलेगी। ट्रॉमा प्रबंधन पर दिल्ली स्थित इस्राइल दूतावास से बात हुई है, जिसमें उन्होंने एम्स के साथ मिलकर काम करने के लिए हामी भरी है। इसके लिए प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। दिल्ली एम्स पहले ही इस्राइल सरकार के साथ मिलकर ट्रॉमा क्षेत्र में काम कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed