{"_id":"62096079eb76de18295395ef","slug":"jammu-kashmir-news-jammu-city-news-jmu2537741198","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिन बच्चों को नहीं लगी वैक्सीन, उन्हें नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में लगाई जाएगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिन बच्चों को नहीं लगी वैक्सीन, उन्हें नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में लगाई जाएगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। समर जोन के स्कूल सोमवार से पूरी क्षमता के साथ स्कूल खुल जाएंगे। कक्षा नौवीं से 12वीं तक के छात्र ऑफलाइन मोड पर पढ़ाई करेंगे। जम्मू जिले में आने वाले सभी निजी और सरकारी स्कूलों को सैनिटाइज किया गया है। सुबह बच्चें नियमित रूप से स्कूल पहुंचेंगे। जम्मू जिले में अधिकांश 15 से 17 आयु वर्ग के अधिकांश बच्चों को वैक्सीन लग चुकी है। जिन बच्चों को वैक्सीन नहीं लगी, उन्हें नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में टीका लगवाया जाएगा। इसके बाद स्कूल में प्रवेश दिया जाएगा।
मुख्य शिक्षा अधिकारी जम्मू सूरज सिंह राठौड़ ने कहा कि हमने अपनी तरफ से तैयारियां पूर कर ली हैं। 15 से 17 आयु वर्ग के बच्चों को स्कूल में प्रवेश के लिए कोविड वैक्सीन सर्टिफिकेट दिखाना होगा, इसके बाद ही उन्हें प्रवेश मिलेगा। स्कूलों को सैनिटाइज कर दिया गया है। स्कूल खुलने के बाद कोविड एसओपी का सख्ती से पालन करवाया जाएगा। हर छात्र के लिए मास्क अनिवार्य होगा। इसके अलावा सामाजिक दूरी का भी ध्यान रखा जाएगा। स्कूलों में इसको लेकर टीमें गठित कर दी गई हैं जो कोविड एसओपी का पालन करवाएंगी। उन्होंने कहा कि कक्षा 9वीं से 12वीं तक की पढ़ाई अब ऑफलाइन मोड पर होगी। स्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी, जिसके बाद ही उन्हें प्रवेश दिया जाएगा। स्क्रीनिंग के दौरान अगर किसी बच्चे में किसी भी तरह के भी लक्षण मिलते हैं तो उन्हें अलग कमरे में रखा जाएगा। हर स्कूल में ऐसे कमरे की व्यवस्था की गई है, ताकि कोविड एसओपी का सख्ती का पालन किया जा सके। कक्षा पहली से आठवीं तक के बच्चें दो साल बाद स्कूल आएंगे। इन बच्चों के लिए स्कूल 21 फरवरी से खुलेंगे।