फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

कोरोना संक्रमण के 440 नए मामले, एक मरीज की मौत

विज्ञापन
jammu kashmir news
जम्मू। प्रदेश में कोरोना संक्रमण के 440 नए मामलों की पुष्टि हुई है। जम्मू संभाग में एक मरीज की मौत हुई है। कश्मीर में 164 व जम्मू संभाग में 276 नए मामले आए हैं। हालांकि 582 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं और सक्रिय मामले कम होकर 5466 रह गए हैं।
विज्ञापन

पिछले 24 घंटो के दौरान प्रदेश में 69171 कोविड टेस्ट किए गए। इनमें से केवल 440 लोग ही कोरोना संक्रमित पाए गए। जम्मू जिले में सबसे ज्यादा 96 संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है। उधमपुर में 16, राजोरी में आठ, डोडा में 83, कठुआ में 14, सांबा में दो, किश्तवाड़ में तीन, पुंछ में चार, रामबन में 36 व रियासी में 14 नए मामले आए हैं।
विज्ञापन

श्रीनगर जिले में 92, बारामुला में 12, बडगाम में 15, पुलवामा में पांच, कुपवाड़ा में 18, अनंतनाग में सात, बांदीपोरा में दो, गांदरबल में छह, कुलगाम में तीन व शोपियां में चार नए मामलों की पुष्टि हुई है। प्रदेश में सक्रिय 5466 मरीजों में 2287 जम्मू संभाग व 3179 कश्मीर संभाग में हैं। मृतकों की संख्या बढ़कर 4745 पर पहुंच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पतालों में केवल 163 मरीज ही भर्ती
कोरोना की तीसरी लहर के मंद पड़ने से अस्पतालों में मरीजों का दबाव भी कम हो गया है। आलम तो यह है कि प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में कोविड मरीजों के लिए 5038 बेड समर्पित किए गए हैं, लेकिन उनमेे रविवार सायं पांच बजे तक 163 मरीज ही भर्ती थे। हालांकि प्रदेश में कोरोना के सक्रिय मरीजों की वर्तमान में संख्या 5466 है लेकिन ज्यादातर मरीजों को गंभीर लक्षण न होने पर घर पर क्वारंटीन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed