फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

श्रीनगर में प्राथमिक स्कूल शिक्षा में सुधार होगा, शहरी शासन प्रभावी बनेगा : उपराज्यपाल

विज्ञापन
jammu kashmir news
जम्मू। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि विशाल क्षमता, शहरों की जीवन शक्ति और उच्च आर्थिक विकास के दोहन के लिए शहरी शासन में पारदर्शी और भागीदारी प्रक्रियाएं महत्वपूर्ण हैं। शहरी शासन में सुधार से शहरी बुनियादी ढांचे, गरीबों को शहरी सेवाओं में सुधार के साथ शहरों को उनकी क्षमताओं के निर्माण में मदद मिलेगी। उपराज्यपाल मंगलवार को श्रीनगर नगर निगम (एसएमसी) द्वारा प्रजा फाउंडेशन और अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के साथ समझौता ज्ञापन हस्ताक्षर कार्यक्रम में बोल रहे थे। समझौते के तहत शहरी शासन को अधिक प्रभावी बनाने और श्रीनगर शहर में प्राथमिक स्कूल शिक्षा को बदलने के लिए काम किया जाएगा।
विज्ञापन

उपराज्यपाल की मौजूदगी में अख्तर आमिर खान आयुक्त श्रीनगर ने बिजाय शंकर दास लीडर नार्थ ईस्ट्रन स्टेट्स एंड जम्मू कश्मीर आजिम प्रेमजी यूनिवर्सिटी व मिलंद महास्के निदेशक प्रजा फाउंडेशन के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर किए। उपराज्यपाल ने कहा कि प्रजा फाउंडेशन से समझौते के तहत श्रीनगर में ई गवर्नेंस प्रणाली, नगरपालिका पार्षदों और प्रशासन के लिए क्षमता निर्माण कार्यक्रमों के माध्यम से नागरिक भागीदारी को सशक्त बनाया जाएगा। इसी तरह अजीम प्रेमजी विश्वविद्यालय के साथ साझेदारी सभी एसएमसी स्कूलों में शिक्षा परिदृश्य में सुधार और शिक्षकों, प्रशासनिक नेतृत्व के निरंतर व्यावसायिक विकास की दिशा में प्रयास करेगी। शहरों में अच्छे शहरी शासन और स्थिरता के लिए निरंतर प्रयासों को और मजबूत किया जाएगा। उन्होंने तेजी से बदलाव की प्रक्रिया को लोगों की जरूरतों और आकांक्षाओं का प्रतिबिंब बनाने, एक नई आत्म समझ विकसित करने के लिए जनता और नीतियों के बीच एक कड़ी बनाने के लिए स्मार्ट समाधान, स्मार्ट प्लेटफार्म बनाने की आवश्यकता को रेखांकित किया। शहरी शासन में सरकार द्वारा शुरू किए सुधारों का उद्देश्य पेयजल, स्वास्थ्य देखभाल, स्वच्छता, आवास, शहरों में रहने की बेहतर गुणवत्ता जैसी बुनियादी सेवाओं में सुधार लाना है। आगामी भविष्य में शहरों में बड़े पैमाने पर शहरी परिवर्तन होगा। सामाजिक असमानता को खत्म करने के लिए नीतिया और कार्यक्रम बनाए जाए। मेयर जुनैद अजीम मट्टू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed