फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

कई जिलों में न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट

विज्ञापन
jammu kashmir news
जम्मू। प्रदेश के कई जिलो में न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट दर्ज हुई है। गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान माइनस 7.4 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया है। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान माइनस 2.3 डिग्री सेल्सियस, पहलगाम में माइनस 7.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है। वहीं सोमवार को प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश या बर्फबारी की संभावना भी मौसम विज्ञान केंद्र ने जताई है।
विज्ञापन

मौसम खुलने की वजह से अधिकतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज हुई है और न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट आ गई है। ऐसे में रात को ठंड बढ़ गई है और दोपहर के समय लोगों को धूप खिलने से राहत मिल रही है। जम्मू में रविवार को दिन का अधिकतम तापमान 19.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है, जबकि न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस रहा है। बनिहाल में तो न्यूनतम तापमान 0.6 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया है। भद्रवाह में न्यूनतम तापमान माइनस 0.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है।
विज्ञापन

मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 31 जनवरी को प्रदेश के कई पर्वतीय क्षेत्रो में बर्फबारी और कुछ मैदानी इलाको में बारिश होने की संभावना है। एक फरवरी को मौसम शुष्क रहेगा। दो फरवरी को मौसम फिर से करवट बदलेगा और कई स्थानो पर बारिश या बर्फबारी होगी। तीन फरवरी को कई स्थानों पर भारी बर्फबारी या बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed