{"_id":"61f2fbf1dd77b9767871f111","slug":"jammu-kashmir-news-jammu-city-news-jmu2526701113","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: राजस्व रिकॉर्ड में जुड़ेगा भूमि मालिकों का आधार और मोबाइल नंबर, प्रशासन ने जारी की अधिसूचना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: राजस्व रिकॉर्ड में जुड़ेगा भूमि मालिकों का आधार और मोबाइल नंबर, प्रशासन ने जारी की अधिसूचना
Fri, 28 Jan 2022 01:39 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jan 2022 01:39 AM IST
सार
भूमि पासबुक का आवेदन करने के लिए भूमि मालिकों को अपना नाम, राजस्व गांव, पटवार हल्का, खसरा नंबर, खाता नंबर और खेवत नंबर के साथ साथ मोबाइल नंबर और आधार नंबर भी भरना होगा। राजस्व विभाग के आयुक्त सचिव विजय कुमार बिदुरी ने अधिसूचना जारी कर दी है।
विज्ञापन
आधार कार्ड
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्व रिकॉर्ड में भूमि मालिकों का आधार और मोबाइल नंबर जुड़ेगा। इस संबंध में विभाग की तरफ से बकायदा जम्मू-कश्मीर भूमि पासबुक नियम 2022 के तहत अधिसूचना जारी कर दी गई है। भूमि पासबुक का आवेदन करने के लिए भूमि मालिकों को अपना नाम, राजस्व गांव, पटवार हल्का, खसरा नंबर, खाता नंबर और खेवत नंबर के साथ साथ मोबाइल नंबर और आधार नंबर भी भरना होगा।
विज्ञापन
राजस्व विभाग के आयुक्त सचिव विजय कुमार बिदुरी ने अधिसूचना जारी कर दी है। भूमि पासबुक नियम आधिकारिक परिपत्र (गजेट) जारी होने के दिन से पूरे प्रदेश में लागू हो जाएंगे। भूमि पासबुक तीन भाषाओं अंग्रेजी, हिंदी और उर्दू में डिजिटल माध्यम से 15 अगस्त 2022 से भूमि मालिकों को उपलब्ध होगी।
विज्ञापन
इसके लिए 100 रुपये फीस जमा करवानी होगी। भूमि पासबुक में दर्ज पूरे रिकॉर्ड का राजस्व विभाग की तरफ से सत्यापन किया जाएगा।भूमि मालिकों के राजस्व रिकॉर्ड को लेकर अदालतों व बैंकों में भी पासबुक की वैद्यता होगी। वित्तीय संस्थानों से वित्तीय सहायता के लिए भी भूमि पासबुक को दस्तावेज के रूप में प्रयोग में लाया जा सकेगा।
विज्ञापन
राजस्व विभाग के आयुक्त सचिव विजय कुमार बिदुरी के अनुसार भूमि पासबुक में आधार नंबर और मोबाइल नंबर को जोड़े जाने से भूमि मालिकों को लाभ ही पहुंचेगा। उदाहरण के तौर पर भूमि मालिक अपनी जमीन बेच रहा होगा या उक्त खसरा नंबर में उसका कोई पड़ोसी या रिश्तेदार जमीन बेच रहा होगा तो राजस्व विभाग की तरफ से मोबाइल नंबर दर्ज होने पर उसे भी सूचित किया जाएगा।