फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

26 संस्थानों के उत्कृष्ट योगदान पर मिलेगा सम्मान

विज्ञापन
jammu kashmir news
जम्मू। गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर जनजातीय मामलों के विभाग ने 26 संस्थानों और व्यक्तियों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए पुरस्कारों की घोषणा की है। जनजातीय कल्याण और जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धियों के लिए सम्मान मिलेगा। इस महीने की शुरुआत में जनजातीय मामले विभाग ने पहली बार प्रदेश में पुरस्कारों के लिए प्रविष्टियां आमंत्रित कीं। विशेषज्ञों के पैनल के माध्यम से बहुस्तरीय स्क्रीनिंग प्रक्रिया के बाद विभाग ने मंगलवार को गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पुरस्कारों की घोषणा की। इन 26 पुरस्कारों में से 17 पुरस्कार आदिवासी व्यक्तियों को खेल, शिक्षा, संस्कृति, साहित्य, विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रदान किए जाएंगे।
विज्ञापन

अनुसूचित जनजातियों को प्रदान की गई अनुकरणीय सेवाओं के लिए संस्थानों, गैर सरकारी संगठनों और व्यक्तियों को 50,000 रुपये का नकद पुरस्कार, प्रशस्ति पत्र और ट्रॉफी मिलेगी। इसके अलावा अनुसूचित जनजातियों के कल्याण में उनके योगदान के लिए सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली ग्राम पंचायत, बीडीसी, डीडीसी को 3 और पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। इस श्रेणी के तहत पुरस्कार में 1 लाख रुपये का नकद पुरस्कार, एक प्रशस्ति पत्र और एक ट्रॉफी प्रदान मिलेगी। 800 से अधिक नामांकन प्राप्त हुए, जिनमें से 139 नामांकन की अनुशंसा संबंधित उपायुक्तों की अध्यक्षता वाली जिला स्तरीय स्क्रीनिंग समितियों द्वारा की गई है।
विज्ञापन

---------------
इनको मिलेगा सम्मान
आबिदा अख्तर, इफरा रफीक, गुलजार अहमद और मोहम्मद सुहैब को खेल के क्षेत्र, डॉ. शौकत महमूद चौधरी, वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. नासिर अली, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. चौधरी मुजफ्फर, डॉ. साइमा अजीज और डॉ. बंटी कुमार को शिक्षा के क्षेत्र पुरस्कार मिलेगा। कलाकार मुनीर अहमद खान और गायिका बेगम जान को संस्कृति के क्षेत्र जबकि साहित्य क्षेत्र में डॉ. जावेद राही, हसन दीन परवाज, डॉ. रफीक अंजुम और डॉ. शाजिया चौधरी को सम्मान मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed