फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

हाईवे पर ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई करें अधिकारी

विज्ञापन
jammu kashmir news
जम्मू। मुख्य सचिव अरुण कुमार मेहता ने जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई के निर्देश जारी किए हैं। वहीं भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण को पंथेयाल सुरंग को 15 अप्रैल तक यातायात के लिए खोलने के लिए कहा है। मुख्य सचिव ने जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग की स्थिति की सोमवार को समीक्षा की। इस दौरान अधिकारियों को निर्देश जारी किए।
विज्ञापन

मुख्य सचिव को बताया गया कि जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर हाल ही में तय मानकों का उल्लंघन करते हुए 36 टन सूखा राशन लेकर चल रहे वाहन की ब्रेकडाउन होने से यातायात प्रभावित हुआ था। मुख्य सचिव ने इस मामले के कारणों की जांच के निर्देश दिए। कहा कि भविष्य में ऐसी घटना दोबारा न हो इसके लिए उचित कदम उठाए जाएं। उन्होंने प्राधिकरण और यातायात पुलिस को ऐसा तंत्र विकसित करने के लिए कहा ताकि कोई भी ओवरलोड वाहन हाइवे पर न चल सकें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा, टोल प्लाजा पर वाहनों का लोड जांचा जाए और तय मानको से ज्यादा लोड लेकर आ रहे वाहनों पर कार्रवाई की जाए ताकि राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात सुचारु रूप से चल सके ।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंथेयाल टनल को 15 अप्रैल तक पूरा करें
पंथेयाल टनल के निर्माण की प्रगति की समीक्षा करते हुए मुख्य सचिव ने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण को 15 अप्रैल तक सुरंग का निर्माण कार्य पूरा करने के लिए कहा। उन्होंने कहा, पंथेयाल टनल का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद काफी हद तक भूस्खलन वाले क्षेत्रों को बाईपास किया जा सकेगा और सुचारु यातायात की व्यवस्था हो पाएगी। इस अवसर पर लोक निर्माण विभाग के प्रधान सचिव, प्राधिकरण के प्रतिनिधि, रामबन के जिला उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक भी बैठक में मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed