फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

सीएमओ जम्मू समेत प्रदेश में 5394 संक्रमित, आठ की मौत

विज्ञापन
jammu kashmir news
जम्मू। होम आइसोलेशन के दौरान समय पर उचित इलाज न लेना कोविड संक्रमित मरीजों के लिए घातक होने लगा है। खासतौर पर बुजुर्ग और पहले से बीमार लोगों के लिए यह संक्रमण मौत का कारण बन रहा है। जीएमसी जम्मू में सोमवार को घर से तीन संक्रमित मृत लाए गए, जबकि सड़क हादसे में घायल एक 26 वर्षीय संक्रमित युवक ने भी दम तोड़ दिया। इस बीच प्रदेश में सीएमओ जम्मू समेत 5394 लोग संक्रमित मिले। इसमें जम्मू संभाग से 2045 और कश्मीर संभाग से 3349 मामले हैं। संक्रमित मामलों में उतार चढ़ाव जारी है। पिछले चौबीस घंटे में प्रदेश में आठ लोगों की कोविड के कारण मौत हुई है। इसमें जम्मू और कश्मीर संभाग से चार-चार मौतें हुई हैं।
विज्ञापन

नए मामलों में सीएमओ जम्मू संक्रमित मिले हैं। सीएमओ कार्यालय में अन्य संपर्क स्टाफ के कोविड परीक्षण कराए जा रहे हैं। जीएमसी जम्मू में सोमवार को सिदड़ा निवासी 85 वर्षीय व्यक्ति, बूटा नगर, जानीपुर निवासी 80 वर्षीय व्यक्ति और गुड़ा ब्राह्मणा अखनूर निवासी 65 वर्षीय व्यक्ति को घर से मृत लाया गया। तीनों कोविड से संक्रमित मिले। अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती सड़क हादसे के घायल बिश्नाह निवासी 26 वर्षीय युवक की मौत हुई। हादसे के बाद जांच में वह कोविड संक्रमित मिला था। जिला जम्मू में 1204 नए संक्रमित मामले मिले, इसमें 20 यात्री शामिल हैं।
विज्ञापन

जिले में सक्रिय मामले 8789 पहुंचने के साथ सकारात्मकता दर 13.04 फीसदी (कुल संक्रमित मामलों पर) पहुंच गई है। जबकि प्रदेश में यह दर 11.08 फीसदी है। राजधानी श्रीनगर में 963, बारामुला में 514, बडगाम में 574, पुलवामा में 188, कुपवाड़ा में 267, अनंतनाग में 229, बांदीपोरा में 252, कुलगाम में 276 मामले मिले हैं। उधमपुर में 234, डोडा में 187, रामबन में 121 संक्रमित मिले। जिला रियासी में 38 यात्रियों समेत 99 लोग संक्रमित मिले। यात्रियों में अधिकांश वैष्णो देवी के यात्री हैं। प्रदेश में सक्रिय मामले बढ़कर 44609 पहुंच गए हैं। इसमें जम्मू संभाग से 13542 और कश्मीर संभाग से 31067 मामले हैं। अब तक जम्मू कश्मीर में 4613 लोगों की कोविड से मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोविड प्रबंधन पर चिकित्सा कर्मियों को प्रशिक्षण
जम्मू। जीएमसी जम्मू में चिकित्सा कर्मियों और पैरा मेडिक्स के लिए कोविड प्रबंधन पर दस दिवसीय प्रशिक्षण करवाया जा रहा है। इसका उद्देश्य मरीजों को बेहतर चिकित्सा देखभाल सुविधाएं मुहैया करवाना है। ऐसे चार बैचों को 15 मार्च तक प्रशिक्षित किया जाएगा। पहले बैच में तीस कर्मियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जीएमसी जम्मू की प्रिंसिपल डा. शशि सूदन ने कहा कि किसी भी स्वास्थ्य संस्थान में नर्सें और पैरा मेडिकल स्टाफ रीढ़ की हड्डी की तरह काम करते हैं। उनके बेहतर प्रदर्शन से ही कोविड प्रबंधन को मजबूत बनाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed