{"_id":"61eda88ffb926854282d824e","slug":"jammu-kashmir-news-jammu-city-news-jmu252484623","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश में अब खिलाड़ियों को मिलेगा बेहतर और व्यवस्थित प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश में अब खिलाड़ियों को मिलेगा बेहतर और व्यवस्थित प्रशिक्षण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। प्रदेश के खिलाड़ियों को अब बेहतर प्रशिक्षण (कोचिंग) मिलेगा। युवा सेवा एवं खेल विभाग प्रशिक्षण कार्यक्रम तैयार कर रहा है। इस कार्यक्रम के तहत पहले प्रशिक्षकों को प्रशिक्षण मिलेगा। इसके लिए मॉड्यूल तैयार किया जा रहा है। इस मॉड्यूल के आधार पर प्रशिक्षण कार्यक्रम तैयार होगा, ताकि खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण मिल सके।
प्रदेश में बेहतर प्रशिक्षण के अभाव में खिलाड़ी बाहरी राज्यों का रुख करते हैं। बाहर राज्यों में प्रशिक्षण लेना खिलाड़ियों के लिए आर्थिक तंगी का कारण बनता है। खेल विभाग अब प्रदेश में बेहतर और व्यवस्थित प्रशिक्षण देगा। खेल विभाग कार्यक्रम तैयार कर रहा है, जिसमें पहले खेल प्रशिक्षकों को प्रशिक्षण देने का प्रावधान है। इसमें प्रशिक्षण की रूपरेखा तैयार की जा रही है। प्रशिक्षकों को खेल के बदलते नियम के साथ साथ प्रशिक्षण में प्रौद्योगिकी का उपयोग करने के बारे में बताया जाएगा। इसमें विभिन्न खेलों के विशेषज्ञ प्रशिक्षकों को प्रशिक्षण देकर तैयार करेंगे, ताकि प्रशिक्षक खिलाड़ियों को भविष्य के लिए तैयार कर सकें। वर्तमान में प्रदेश सरकार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश और देश का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ियों को प्रशिक्षण के लिए आर्थिक मदद देती है। विंटर ओलंपिक में देश का प्रतिनिधित्व करने वाले अल्पाइन स्कीइर आरिफ खान को 10 लाख रुपये की आर्थिक मदद दी है।
---
कोट
खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण मिले, इसके लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम तैयार किया जा रहा है। इसमें प्रशिक्षकों को तैयार किया जाएगा, ताकि वह खिलाड़ियों को बेहतर और व्यवस्थति कोचिंग की सुविधा उपलब्ध करवा सकें।
विज्ञापन
-अलोक कुमार, प्रमुख सचिव युवा सेवा एवं खेल विभाग