फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

प्रदेश में आज भारी बारिश-बर्फबारी की चेतावनी

विज्ञापन
jammu kashmir news
जम्मू। जम्मू-कश्मीर में आगामी दिनों में इंद्रदेव मेहरबान रहेंगे। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर ने 21 जनवरी को जम्मू और कश्मीर के कुछ हिस्सों में भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी जारी की है। इससे जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग के साथ हवाई सेवा प्रभावित हो सकती है। अगले दिन शनिवार को भी मौसम का ऐसा ही मिजाज रहने की आशंका है। हालांकि 24 जनवरी से मौसम में सुधार आएगा। इस बीच प्रदेश के कई जिलों में हल्की बारिश के साथ कश्मीर के पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी हुई। घनी धुंध और खराब मौसम के कारण कटड़ा-सांझीछत चॉपर सेवा प्रभावित हुई। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग एकतरफा बहाल है। जम्मू संभाग के कई हिस्सों में दिन का तापमान सामान्य से 3 से 5 डिग्री गिर गया है।
विज्ञापन

जम्मू में बीती रात से वीरवार दिनभर हल्की बारिश का सिलसिला जारी रहा। यहां 5.1 मिलीमीटर बारिश के साथ दिन का तापमान सामान्य से 4.7 डिग्री गिरकर 13.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। संभाग के बनिहाल में बीती रात का न्यूनतम तापमान 1.4, बटोत में 2.1, कटड़ा में 7.5 और भद्रवाह में 1.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कश्मीर के अधिकांश जिलों में दिन और रात के तापमान में सामान्य से 4 से 7 डिग्री तक बढ़ोतरी हुई है। राजधानी श्रीनगर में बीती रात का न्यूनतम तापमान सामान्य से 4.3 डिग्री चढ़कर 2.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पहलगाम में बीती रात का न्यूनतम तापमान माइनस 0.6 और गुलमर्ग में माइनस 5.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह और कारगिल में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। लेह में बीती रात का न्यूनतम तापमान माइनस 9.0 और कारगिल में माइनस 15.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed