फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

अगल 24 घंटे में जम्मू में मौसम शुष्क बना रहेगा, कश्मीर में बारिश-बर्फबारी के आसार

विज्ञापन
jammu kashmir news
जम्मू। प्रदेश के कई जिलों में रविवार को बादल छाए रहने से ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। मौसम विज्ञान केंद्र, श्रीनगर के अनुसार प्रदेश में अगले 24 घंटों में जम्मू संभाग में मौसम शुष्क ही बना रहेगा लेकिन कश्मीर में कई जगह बारिश और बर्फबारी हो सकती है। 19 जनवरी से प्रदेश में अधिकतर जगह बारिश, बर्फबारी की संभावना जताई गई है। वहीं रविवार को जम्मू-श्रीनगर राष्ट्ीय राजमार्ग श्रीनगर से जम्मू की तरफ एकतरफा खुला रहा।
विज्ञापन

जम्मू जिले में अधिकतम तापमान में सामान्य से 5.2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। तापमान 12.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ। वहीं श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में अधिकतम तापमान सामान्य से 3.4 की गिरावट के साथ 13.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

भद्रवाह में भी अधिकतम तापमान में करीब दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज हुई है। यहां पर अधिकतम तापमान रविवार को 10.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। रविवार को जम्मू समेत संभाग के अधिकतर जिलों में आसमान पर बादल छाए रहने से कड़ाके की ठंड रही। कश्मीर की बात करें तो श्रीनगर में दिन का अधिकतम तापमान 8.4 और न्यूनतम तापमान माइनस 1.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। पहलगाम में दिन का अधिकतम तापमान 7.9 और न्यूनतम तापमान माइनस 5.4 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यातायात पुलिस मुख्यालय के अनुसार सोमवार 17 जनवरी को मौसम साफ रहने पर जम्मू से श्रीनगर की तरफ हल्के यात्री वाहनों, निजी कारों को जम्मू श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एकतरफा चलने की अनुमति होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed