फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

निजी स्कूलों में फीस बढ़ाने की तैयारी, 12 को बैठक

विज्ञापन
jammu kashmir news
जम्मू। कोविड के कारण आर्थिक तंगी से जूझ रहे निजी स्कूल संचालकों को प्रदेश सरकार से राहत मिल सकती है। शिक्षा विभाग निजी स्कूलों को अन्य राज्यों की तरह वार्षिक फीस बढ़ाने की मंजूरी दे सकता है। बुधवार 12 जनवरी को निजी स्कूल संचालकों की शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव बीके सिंह के साथ टीचर भवन जम्मू में बैठक होने जा रही है। बैठक में निजी स्कूल संचालक सरकार से वार्षिक छह फीसदी तक फीस बढ़ाने की मांगे करेंगे।
विज्ञापन

निजी स्कूल संचालक और शिक्षा विभाग के बीच होने वाली बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। इसमें फीस फिक्सेशन कमेटी के 2019 के उस आदेश को लागू करने की मांग की जाएगी, जिसके तहत निजी स्कूल संचालक प्रति वर्ष छह फीसदी तक फीस बढ़ा सकते हैं। प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन ऑफ जम्मू-कश्मीर के अध्यक्ष जीएन वार ने कहा कि स्कूल शुल्क निर्धारण समिति (एसएफएफसी) 2019 ने आदेश जारी किया था, जिन स्कूलों की फीस एक हजार रुपये से कम है वह प्रति वर्ष छह फीसदी तक बढ़ा सकते हैं, जबकि जिन स्कूलों की फीस एक हजार से अधिक है और वह बढ़ाना चाहते है तो उन्हें एसएफएफसी से अनुमति लेनी पड़ेगी। उन्होंने कहा कि एसएफएफसी ने फरवरी 2021 में इस आदेश को रद्द किया है। उन्होंने कहा कि हम सरकार से पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और यूपी की तर्ज पर प्रदेश के निजी स्कूल संचालकों की प्रति वर्ष 8 से 10 फीसदी तक फीस बढ़ाने की अनुमति मांगेंगे ताकि अध्यापकों के वेतन में वृद्धि हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed