{"_id":"61d4afb88a91cc41ed5b7633","slug":"jammu-kashmir-news-jammu-city-news-jmu2512603186","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली-कटड़ा एक्सप्रेस वे से प्रदेश में रफ्तार पकड़ेगा पर्यटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली-कटड़ा एक्सप्रेस वे से प्रदेश में रफ्तार पकड़ेगा पर्यटन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। जम्मू-कश्मीर के लिए प्रतिष्ठित दिल्ली-कटड़ा एक्सप्रेस वे से प्रदेश में पर्यटन के साथ औद्योगिक गतिविधियों को गति मिलेगी। इससे दिल्ली, पंजाब और जम्मू-कश्मीर में यात्रा करने वाले यात्रियों का सफर सुगम और सुरक्षित होगा। कटड़ा तक आवाजाही बढ़ने से प्रदेश की अर्थव्यवस्था मजबूती होगी। पंजाब, गुरदासपुर, पठानकोट, जम्मू से कटड़ा तक का निर्माण परियोजना के दूसरे पैकेज में किया जाना प्रस्तावित है। पंजाब के फिरोजपुर में बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली-कटड़ा एक्सप्रेस वे के साथ अन्य महत्वपूर्ण परियोजनाओं का नींव पत्थर रखेंगे। पंजाब में चुनाव को देखते हुए भी एक्सप्रेस वे के निर्माण को जल्द शुरू करने की उम्मीद है।
दिल्ली-अमृतसर-कटड़ा एक्सप्रेस वे में 669 किलोमीटर लंबा अत्याधुनिक सड़क मार्ग बनेगा। इसकी अनुमानित लागत 39500 करोड़ रुपये आंकी गई है। परियोजना में दिल्ली से अमृतसर और दिल्ली से कटड़ा के लिए कुछ ही घंटों में पहुंचा जा सकेगा। इस एक्सप्रेस वे से पंजाब के महत्वपूर्ण तीर्थ स्थलों के साथ विश्व प्रसिद्ध माता वैष्णो देवी स्थल जुड़ेगा। जिससे आगामी वर्षों में इस पवित्र स्थल पर लाखों यात्रियों की आमद बढ़ेगी। प्रदेश में मौजूदा वैष्णो देवी स्थल पर हर साल लाखों भक्त पहुंच रहे हैं, जो प्रदेश में किसी भी तीर्थ स्थल पर सबसे अधिक हैं। इसमें 2011 में 101.15 लाख और 2012 में 104.95 लाख (एक करोड़ से ऊपर) का भी आंकड़ा रहा है। परियोजना में दिल्ली से अमृतसर/कटड़ा के लिए 40 किमी की दूरी कम हो जाएगी।
-------------
साढ़े छह घंटे में दिल्ली से पहुंचेंगे कटड़ा
इसमें दिल्ली से अमृतसर के लिए चार से साढ़े चार घंटे और दिल्ली से कटड़ा पहुंचने के लिए 6 से साढ़े छह घंटे लगेंगे। इस परियोजना में सबसे अधिक वैष्णो देवी तीर्थ यात्रियों को लाभ मिलेगा। उत्तर राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से आने वाले यात्रियों का सफर छोटा हो जाएगा। इसका निर्माण पूरा होने पर नई दिल्ली से श्रीनगर तक की यात्रा 11 घंटे की हो जाएगी।