फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

खराब प्रदर्शन वाले शिक्षकों को सेवानिवृत्त करने की तैयारी

विज्ञापन
jammu kashmir news
जम्मू। स्कूल शिक्षा विभाग खराब प्रदर्शन करने वाले शिक्षकों की छुट्टी करने जा रहा है। इन्हें सेवानिवृत्त किया जाएगा। सेवा के दौरान भ्रष्टाचार, कार्य अक्षमता और राष्ट्रविरोधी गतिविधियों शामिल शिक्षकों की सूची तैयार की जा रही है। इन मामलों में संलिप्त शिक्षक जिनकी आयु 48 वर्ष है और जो 22 साल की नौकरी पूरी कर चुके हैं, उनकी छुट्टी लगभग तय है। स्कूल शिक्षा विभाग में बड़े स्तर सुधार के लिए कदम उठाए जा रहे हैं, ताकि प्रदेश में सरकारी स्कूलों के प्रति लोगों की सोच में बदलाव लाया जा सके।
विज्ञापन

प्रदेश सरकर सरकारी स्कूलों में गुणात्मक सुधार लाने की योजना पर काम कर रहा है। प्रदेश में 29708 सरकारी स्कूल हैं, जिनमें 1,76,459 शिक्षक हैं। बावजूद इसके सरकारी स्कूलों में नामांकन कम हो रहा है। इसके कारण विभाग प्रदेश में 2000 हजार सरकारी स्कूलों को मर्ज कर रहा है। विभाग इन शिक्षकों की तैनाती स्थल के स्कूलों के पांच वर्षों के बोर्ड परिणामों को देख रहा है। प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा विभाग ने जम्मू और कश्मीर संभाग के स्कूल शिक्षा निदेशकों को पत्र लिखकर ऐसे शिक्षकों की सूची तैयार करने को कहा है जिनका प्रदर्शन काफी खराब है और भ्रष्टाचार सहित अन्य गैरकानूनी मामलों में संलिप्त हैं। इसके साथ ही ऐसे शिक्षक जो निजी ट्यूशन सेंटर चला रहे हैं, लेकिन स्कूलों में उनकी उपस्थिति काफी कम है, उनके खिलाफ भी विभागीय कार्रवाई की जाने की तैयारी है। स्कूल शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारी ने बताया कि ऐसे शिक्षकों की सूची तैयार की जा रही है। इनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed