{"_id":"618d76f87892f35fd57c0255","slug":"jammu-kashmir-news-jammu-city-news-jmu247641825","type":"story","status":"publish","title_hn":"कई और शहरों के लिए भी रात्रि उड़ानें शुरू करने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कई और शहरों के लिए भी रात्रि उड़ानें शुरू करने की तैयारी
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू एयरपोर्ट से दिल्ली के अलावा अन्य मेट्रो शहरों के लिए रात्रि उड़ानें शुरू करने की तैयारी की जा रही है। जम्मू एयरपोर्ट प्रबंधन ने विमान कंपनियों से हैदराबाद, मुंबई और बेंगलुरू शहर के लिए रात्रि फ्लाइट शुरू करने की संभावनाएं तलाशने को कहा है, ताकि ज्यादा से ज्यादा शहरों को जोड़ा जा सके। वर्तमान में जम्मू एयरपोर्ट से संचालित होने वाली रात्रि फ्लाइट के प्रति लोगों में रुझान बढ़ा है।
जम्मू एयरपोर्ट के रनवे विस्तार, 23 जुलाई से रात्रि विमान सेवा शुरू होने और 30 सितंबर से लोड पेनल्टी खत्म करने के बाद से यात्रियों की संख्या में वृद्धि देखी जा रही है। जम्मू से प्रतिदिन संचालित होने वाली 25 फ्लाइट में यात्रियों की संख्या में प्रतिदिन दो से तीन हजार तक की वृद्धि दर्ज की जा रही है। रात्रि में संचालित होने वाली फ्लाइट्स के प्रति लोगों का रुझान बढ़ा है। इसको देखते हुए ही कई विमान कंपनियों ने सेवा शुरू करने की इच्छा जताई है। एयरपोर्ट प्रबंधन ने विमान कंपनियों से दिल्ली की बजाय अन्य शहरों के लिए सेवा शुरू करने की संभावनाएं तलाशने को कहा है।
--
कोट
रात्रि विमान सेवा के प्रति लोगों का रुझान बढ़ा है। विमान कंपनियों को अन्य शहरों के लिए रात्रि विमान सेवा शुरू करने की संभावनाएं तलाशने को कहा है।
-एसके गर्ग, निदेशक जम्मू एयरपोर्ट