फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmForeign vegetables will be cultivated in Jammu and Kashmir, people's income will increaseir news

जम्मू-कश्मीर: विदेशी सब्जियों की होगी खेती, लोगों की बढ़ेगी आय

Thu, 11 Nov 2021 01:33 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो सतीश बालिया, जम्मू
सतीश बालिया, जम्मू Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो Updated Thu, 11 Nov 2021 01:33 AM IST
सार

जम्मू-कश्मीर में अब विदेशी सब्जियों की खेती भी होगी। इसके लिए खेतों में ट्रायल भी शुरू हो गया है। अगले सीजन से कृषि विभाग किसानों को निशुल्क बीज आवंटित करेगा।

विज्ञापन
jammu kashmForeign vegetables will be cultivated in Jammu and Kashmir, people's income will increaseir news
सब्जियां (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू-कश्मीर में अब विदेशी सब्जियों की खेती भी होगी। इसके लिए खेतों में ट्रायल भी शुरू हो गया है। अगले सीजन से कृषि विभाग किसानों को निशुल्क बीज आवंटित करेगा। मौजूदा समय में किसान पहले वाली सब्जियों की खेती ही कर रहे हैं। विदेशी सब्जियां उगाने से उनकी आय तीन गुना बढ़ेगी। पंजाब समेत अन्य प्रदेशों से आने वाली विदेशी सब्जियां यहां महंगे दाम पर बिक रही हैं। विदेशी सब्जियों की खेती के लिए किसानों को जागरूक किया जाएगा। खाली जगह या फिर पॉलीहाउस में इनकी बिजाई होगी। भारत मे विदेशी सब्जियों की मांग पूरी करने के लिए उत्तर प्रदेश समेत अन्य प्रदेशें में खेती शुरू हो गई है। इसमें पोषण तत्वों की मात्रा भरपूर है। इनका सेवन स्वास्थ्यवर्धक है।

विज्ञापन


ये विदेशी सब्जियां उगेंगी
लैटयूस, ब्रोकली, पेपरवेल, कलर्ड शिमला मिर्च, रेड केबिज, ग्रीन स्कैश, ब्राउन भिंडी, सीड कार्न। अगले साल मार्च माह से बीज कृषि स्टोरों से मिलेगा। किसान यहां से निशुल्क बीज लेकर खेती कर सकते हैं।
विज्ञापन


दिल्ली व अन्य महानगरों में बिकेंगी
विदेशी सब्जियां कृषि विभाग के माध्यम से दिल्ली और अन्य महानगरों में बेेची जाएंगी। इसके लिए राशि किसानों के खातों में आएगी। चाइनीज फूड के लिए इन सब्जियों की डिमांड सबसे ज्यादा रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

प्रदेश में विदेशी सब्जियों की खेती होगी। इसके लिए ट्रायल शुरू हो गया है। अगले साल से बीज मुहैया करवाया जाएगा। इससे किसानों की आय तीन गुणा बढ़ेगी। दिल्ली समेत अन्य महानगरों में इन सब्जियों की मांग ज्यादा है।

- केके शर्मा, निदेशक, कृषि विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed