{"_id":"6160af388ebc3e42667ed757","slug":"jammu-kashmir-news-jammu-city-news-jmu2453907125","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर और लद्दाख से मानसून लौटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर और लद्दाख से मानसून लौटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर और लद्दाख से शुक्रवार को दक्षिण पश्चिम मानसून लौट गया। इस साल मानसून की सामान्य 22 सितंबर की वापसी थी, लेकिन यह 14 दिन देरी से लौटा। जम्मू-कश्मीर में मानसून ने गत 13 जून को दस्तक दी थी। प्रदेश में अमूमन मानसून जून के अंत और जुलाई के शुरू में पहुंचता है। इस साल 113 दिन के मानसून में जम्मू संभाग के दस जिलों में 6 में सामान्य बारिश हुई, जबकि चार में कम। इसी तरह कश्मीर संभाग के दस जिलों में 7 में सामान्य और तीन में कम बारिश हुई। यह आंकड़ा आईएमडी, आईएंडएफसी, सीडब्ल्यूसी आदि के विभिन्न रेनगेज द्वारा दर्ज की गई वास्तविक बारिश के औसत के आधार पर लिया गया है।
मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक 1 जून से 7 अक्तूबर तक जिला रियासी में सामान्य 1160.2 मिलीमीटर की तुलना में 1313.4 मिलीमीटर बारिश हुई जो सामान्य से 13.2 फीसदी अधिक रही। इसी तरह गांदरबल में सामान्य 302 की तुलना में 352.8 मिलीमीटर बारिश हुई जो 16.8 फीसदी अधिक रही। हालांकि जून के आखिरी सप्ताह में मानसून ने जम्मू कश्मीर में प्रवेश किया था। इसी तरह जिला जम्मू में सामान्य 936.4 मिलीमीटर की तुलना में 678.1 (माइनस 27.5 फीसदी), पुंछ में सामान्य 729.4 की तुलना में 595 (माइनस 18.4 फीसदी), राजोरी में सामान्य 830.7 की तुलना में 437.5 (माइनस 47.3 फीसदी), रामबन में सामान्य 419.5 की तुलना में 30.6.3 मिलीमीटर (माइनस 26.9 फीसदी), सांबा में सामान्य 936.4 की तुलना में 793 ( माइनस 15.3 फीसदी), उधमपुर में सामान्य 1350.3 की तुलना में 1191.1 (माइनस 11.7 फीसदी), कठुआ में सामान्य 1368.1 की तुलना में 857.1 (माइनस 37.3 फीसदी), डोडा में सामान्य 440.5 की तुलना में 297.7 (माइनस 32.4 फीसदी), श्रीनगर में सामान्य 211.3 की तुलना में 265.9 (25.8 अधिक फीसदी) बारिश हुई है। लद्दाख में सामान्य 38.3 की तुलना में माइनस 50.1 फीसदी कम 19.1 मिलीमीटर बारिश हुई। जम्मू कश्मीर में कुल औसत के आधार पर 573.4 की तुलना में 410.8 मिलीमीटर बारिश हुई जो माइनस 28.3 फीसदी है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के निदेशक सोनम लोट्स का कहना है कि प्रदेश से इस बार देरी से मानसून की वापसी हुई है। कई जिलों में अच्छी बारिश हुई है। आगामी दिनों में अधिकतर मौसम साफ रहेगा।