फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

टेनिस बॉल क्रिकेट खेलना उमरान की सफलता का रा

विज्ञापन
jammu kashmir news
जम्मू। जम्मू शहर के गुज्जर नगर का लड़का आईपीएल में अपनी तेज गेंदबाजी से सभी को प्रभावित कर रहा है। सनराइजर्स हैदराबाद की और से खेलते हुए जम्मू के युवा तेज गेंदबाज उमरान मालिक ने रविवार को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ अपने डेब्यू मुकाबले में 150.06 किलोमीटर प्रति घंटा की रफतार से गेंद फेंककर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

उमरान के इस प्रदर्शन पर अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी और प्रदेश क्रिकेट टीम के कप्तान परवेज रसूल ने कहा कि उमरान का तेज गेंद फेंकने का राज टेनिस बाल क्रिकेट से अधिक अभ्यास करना है। उन्होंने कहा कि उसने टेनिस क्रिकेट बॉल से काफी मुकाबले खेले हैं। टेनिस बॉल का वजन कम होता है इसमें गति उत्पन्न करने के लिए, आपको अतिरिक्त प्रयास की आवश्यकता होती है। देश के अग्रणी तेज गेंदबाजों में शुमार जसप्रीत बुमराह ने भी काफी टेनिस क्रिकेट बॉल खेला है। उन्होंने कहा कि कोलकाता के खिलाफ हुए मुुकबले में उमरान ने कुल 24 में से 11गेंदे 145 किलोमीटर की रफ्तार से फेंकी थी। उमरान प्रतिभाशाली युवा और वह भविष्य में राष्ट्रीय टीम का हिस्सा बनेगा। उन्होंने कहा कि अब्दुल समद और उमरान काफी करीबी हैं। समद ही उसे प्रदेश क्रिकेट टीम के नेट पर लाया था।
विज्ञापन

---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed