{"_id":"6157756f8ebc3e93ed0077d3","slug":"jammu-kashmir-news-jammu-city-news-jmu2448821159","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेकेपीएससी की परीक्षा 24 अक्तूबर को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेकेपीएससी की परीक्षा 24 अक्तूबर को
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। जम्मू कश्मीर लोक सेवा आयोग (जेकेपीएससी) 24 अक्तूबर को प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन करेगा। परीक्षा दिन के दो चरणों में ली जाएगी। 12 अक्तूबर से अभ्यर्थी परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र डॉउनलोड कर सकेंगे। आयोग के डिप्टी कंट्रोलर ऑफ एग्जामिनेशन की ओर से जारी अधिसूचना में बताया गया है कि जिन अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र डॉउनलोड नहीं होंगे, उन्हें 20 अक्तूबर से पहले आयोग के कार्यालय से संपर्क करना होगा। परीक्षा केंद्र जम्मू और कश्मीर संभाग में बनेंगे।
पहले चरण की परीक्षा 10 से 12 बजे तक और दूसरे चरण की 2 से 4 बजे तक चलेगी। पहले चरण में परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों को सुबह 8 बजे परीक्षा केंद्र में रिपोर्ट करना होगा। दूसरे चरण के अभ्यर्थियों को 1 बजे पहुंचना होगा। निर्धारित समय पर केंद्र में न पहुंचने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा में बैठने नहीं दिया जाएगा। प्रवेश पत्र पर दिए गए सभी निर्देशों का अभ्यर्थियों को सख्ती से पालन करना होगा। पहचान पत्र और प्रवेश पत्र के बिना किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में जाने की अनुमति नहीं होगी।
अधिसूचना में दी गई जानकारी के मुताबिक मोबाइल, स्मार्ट वॉच, केल्कुलेटर, हेडफोन, ब्लूटुथ परीक्षा केंद्र में प्रतिबंधित हैं। अगर किसी अभ्यर्थी के पास ऐसी कोई वस्तु मिलती है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बताया गया है कि अभ्यर्थियों को सिर्फ अपने साथ ब्ल्यू या ब्लैक बाल पैन लेकर जाना होगा। अभ्यर्थियों को खुद ही रहने-खाने की व्यवस्था करनी होगी। आयोग की ओर से टीए-डीए नहीं दिया जाएगा।