{"_id":"60ac0c508ebc3e35006db1c9","slug":"jammu-kashmir-news-jammu-city-news-jmu2359323180","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयुष-64 के वितरण के लिए 29 केंद्र शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आयुष-64 के वितरण के लिए 29 केंद्र शुरू
विज्ञापन
जम्मू। आयुष विभाग ने सेवा भारती के सहयोग से सोमवार को जम्मू संभाग में कोरोना संक्रमितों के उपचार में मददगार आयुष 64 किट के 29 वितरण केंद्रों का शुभारंभ कर दिया। अंबफलां स्थित मुख्यालय पर आयुष मंत्रालय के नोडल अधिकारियों डॉ. सुभाष शर्मा और डॉ. आदित्य शाह ने इसका उद्घाटन किया।
डॉ. सुमित महाजन ने कहा कि आयुष 64 दवाई के वितरण के लिए जम्मू शहर में चार केंद्र और अन्य 25 केंद्र जम्मू संभाग के अन्य सभी जिलों में शुरू हो गए हैं।
उन्होंने बताया कि संक्रमित या उनके प्रतिनिधि कोविड पॉजिटिव रिपोर्ट के साथ इन केंद्रों से आयुष 64 टेबलेट का मुफ्त पैक प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए आधार कार्ड या वैध सरकारी प्रमाण पत्र दिखाना होगा।
उन्होंने बताया कि आयुष 64 एक पॉली हर्बल फार्मूला है जो हल्के और मध्यम संक्रमण के उपचार में उपयोगी पाया गया है। आयुष 64 दवा थकान, तनाव, भूख न लगना और नींद न आना पर असरदार है।