फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

ढोल की थाप और मां के जयकारों के बीच साख का विसर्जन

विज्ञापन
jammu kashmir news
जम्मू। चैत्र नवरात्र का समापन रामनवमी पर कंजक पूजन और साख विसर्जन के साथ हुआ। रामनवमी पर शहर में वीरवार को मंदिरों में भक्तों का तांता लगा रहा। बावे वाली माता, चंडी माता सहित अन्य मंदिरों में लोगों ने सुबह पूजा-अर्चना कर सुख समृद्धि की कामना की। दोपहर बाद तवी नदी और नहर किनारे ढोल की थाप पर मां के जयकारों के बीच साख विसर्जन किया गया।
विज्ञापन

मंदिरों के शहर में वीरवार को रामनवमी का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस दौरान लोगों ने घर और मंदिरों में मार्यादा पुरुषोत्तम श्री राम की पूजा- अर्चना की। शहर के बावे वाली माता के मंदिर में मेले जैसा माहौल था। भक्तों को प्रवेश द्वार पर सैनिटाइजर की सुविधा दी गई थी। मास्क पहनकर ही मंदिर में प्रवेश दिया गया। अन्य मंदिरों में भी भक्तों की भारी भीड़ रही।
विज्ञापन

नवरात्र में मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती है। पहले दिन से ही घरों में साख उगाई जाती है। रामनवी पर भक्तों ने घरों और मंदिरों में कंजक पूजा की। हलवा पूरी और चने का प्रसाद वितरित किया गया। कन्याओं को गिफ्ट भी दिए गए। दोपहर बाद तवी और नहर के किनारे साख विसर्जन करने वालों की भी भीड़ रही। इस दौरान पुलिस बल भी सामाजिक दूरी का पालन करवाने के लिए तैनात रहा। तवी किनारे साख विसर्जन करने पहुंची सोनिया ने कहा कि नौ दिनों तक मां भगवती की आराधना की है। आज साख विसर्जन कर मां से सुख समृद्धि और कोरोना महामारी से मुक्ति की कामना की है। उन्होंने कहा कि कोरोना को देखते बच्चों को साथ नहीं लाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
पॉलिथीन से भर गईं तवी नदी और नहरें
साख विसर्जन के दौरान बड़ी लापरवाही भी देखी गई। लोगों ने पॉलिथीन समेत साख व अन्य सामग्री प्रवाहित कर दी। तवी नदी वीरवार को पॉलिथीन से भरी दिखी। हालांकि इस दौरान एनजीओ के लोग भी मौजूद रहे और उन्होंने नदी से पॉलिथीन निकाली और लोगों को पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed